.
.
Election Result Uddhav Thackeray statement on Chief Minister post Maharashtra Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधानसभा नतीजों से ये तस्वीर साफ हो गई है कि राज्य में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से कोई सीधा जवाब नहीं दिया / शिवसेना प्रमुख ने कहा कि सीएम कौन होगा ये बेहद अहम सवाल होगा, क्योंकि सीएम के लिए दोनों पार्टियों के बीच 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था /
..
उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा कि 50-50 फॉर्मूले पर शिवसेना झुकेगी नहीं और बीजेपी के साथ पावर शेयरिंग तय थी / उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों में पार्टी को जनता का दोबारा आशीर्वाद मिला है और ये जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है / प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी-शिवसेना के बीच बड़ा भाई-छोटे भाई का फर्क नहीं है /
..
महाराष्ट्र की 288 विधासभा सीटों में से बीजेपी 103 सीटों पर आगे चल रही है / इसके साथ ही शिवसेना 57 सीटों पर आगे चल रही है / 103 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी ने इसमें से 66 सीटें जीत ली हैं / इसके साथ ही 57 सीटों पर आगे चल रही शिवसेना ने खबर लिखे जाने तक 45 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है / इसके साथ ही पहली बार चुनावी मैदान में उतरे उद्धव ठाकरे के बेट आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से चुनाव जीता / जब उनसे सीएम पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में बाद में बात करेंगे / इस जीत को लेकर आदित्य ठाकरे ने जनता का धन्यवाद किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Election Result Uddhav Thackeray statement on Chief Minister post Maharashtra Mumbai






































