.
.
2 children killed in Big road accident barnala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ बरनाला : बरनाला के गाँव बीहला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां हुए एक भयानक सड़क हादसे में दो बच्चों की जहां मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बच्चों के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं /
..
बताया जा रहा है कि जिन बच्चों की मौत हुई है वह दोनों आपस में भाई-बहन थे / वहीं बताया जा रहा है कि यह परिवार किसी शादी समारोह में भाग लेकर वापिस अपने घर की और जा रहा था / यह हादसा तब हुआ जब बच्चे अपने माता-पिता के साथ मोटरसाईकल पर सवार होकर घर की और जा रहे थे, लेकिन रस्ते में उनकी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ भयानक टक्कर हो गई /
..
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ही गंभीर रूप से घायल बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों के माता-पिता गंभीर ज़ख़्मी हो गए हैं जिन्हें पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है / वहीं स्थानीय पुलिस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची व घटना संबंधी मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
2 children killed in Big road accident barnala Punjab






































