.
Jalandhar’s Jyoti Chowk staged a sit-in protest to break Tikki Wala Chowk
अगर जल्द हमारी मांगों को नहीं माना गया तो इस दिन से जालंधर में आने जाने वाले सभी रास्ते होंगे बंद,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : बीते दिनों नगर निगम द्वारा रैणक बाजार में स्थित टिक्की वाला चौक में कारवाई की गई थी, जिसमें टिक्की वाले चौक जोकि काफी सालों से अवैध रूप से चल रहा था को ध्वस्त कर दिया गया था /
..
जिसके बाद से ही इस चौक में अपनी-अपनी फड़ी लगाने वाले दुकानदारों ने निगम प्रशाशन के खिलाफ रोष प्रशासन शुरू कर दिया था और आज इस रोष प्रदर्शन का आक्रोश इतना भड़क गया कि फड़ी वालों ने इस संबंध में अपनी मांग को लेकर ज्योति चौक में धरणा प्रदर्शन सुबह से ही शुरू कर दिया है /
..
वहीं इस दौरान दुकानदारों ने पीटीबी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि शहर में कई लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हुए हैं, लेकिन आज तक उनके खिलाफ निगम अधिकारीयों ने व जिला प्रशासन ने कोई भी करवाई नहीं की, ऐसे लोगों को मंत्रियों संतरियों का सरंक्षण प्राप्त है /
..
उन्होंने यह भी कहा की हम फड़ी लगाने के बदले पर्ची भी कटवाते थे और ऊपर से पैसे भी अलग से देते थे, जिसके बाबजूद इन्होने हमारे पेट पर लात मारी है / दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है की अगर हमें जल्द से जल्द इंसाफ नहीं मिला तो पुरे जालंधर में आने जाने वाले रास्तों को बंद कर निगम की इस घटिया कारगुजारी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जायेगा, जिसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ निगम प्रशासन होगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar’s Jyoti Chowk staged a sit-in protest to break Tikki Wala Chowk






































