.
A big accident happened in Jalandhar Bus collides with PCR van
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर में सुबह-सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, बताया जा रहा है कि बीती रात चोगिट्टी पुल पर सरिए से लदा एक ट्रक जिसके पिछले पहिए पंचर होने की वजह से रोड पर खड़ा है, जिससे कि कोई हादसा घटित हो सकता है, जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पीसीआर कर्मियों को मौके पर पहुंचे /
..
पीसीआर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सरिये से लद्दा ट्रक जिसका पिछला पहिया खराब होने के कारण वह सड़क में खड़ा था, जिससे यातायात प्रभावित होने के आसार थे उन्होंने तुरंत अपने काम को अंजाम देने हेतु अपनी गाड़ी उसी ट्रक के पीछे कुछ दूरी पर खड़ी कर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयास शुरू किया /
.इतने में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने पुलिस की ही पीसीआर वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पुलिस की पीसीआर वाहन न 10 सीधे आगे खड़े सरिया वाले ट्रक से जा टकराया / जिसमें पुलिस की वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई क्योंकि पुलिसकर्मी इस हादसे के समय गाड़ी से बाहर ट्रैफिक को कंट्रोल करने में व्यस्त थे और वेन में कोई भी मुलाजिम बैठा नहीं था /
..
इस भयानक हादसे में पीसीआर वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे की सुचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को हादसे वाली जगह से साइड करवाया और रास्ता खुलवाया पुलिस ने बस चालक और ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
A big accident happened in Jalandhar Bus collides with PCR van






































