.
.
encounter in drabgam pulwama jammu kashmir two militants killed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को देर शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया / कल रात सेना ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई थी /
..
वहीं अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया था, लेकिन घेरा सख्त रखा गया और सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया गया / पुलवामा जिले के पछाड़ द्रबगाम इलाके से सोमवार की देर शाम सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी गुजर रही थी /
..
इस दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की / जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई / मारे गए आतंकियों में से हिजबुल का इरफान अहमद नायरा रियाज नायकू का करीबी था / वह साल 2016 से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था / वहीं मारा गया एक अन्य आतंकी इरफान राथर 2017 से सक्रिय था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
encounter in drabgam pulwama jammu kashmir two militants killed






































