.
Two groups of Jalandhar clash Atmosphere became tense Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर के दौलतपुरी इलाके में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब इलाके के दो गुटों में ख़ूनी झड़प हो गई / इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर खूब ईंट और पत्थर बरसाए /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि एक महिला के बच्चे बाहर चौक में बैडमिंटन खेल रहे थे कि इसी दौरान रिश्ते में लगते उसके मामा के साथ किसी बात से बहस हो गई / यह बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि इसके बाद गुस्से में आए उक्त मामा ने अपने बच्चों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया /
..
वहीं उक्त मामा जिसका नाम लाहौरी राम का कहना है कि कुछ नौजवान नशे में टल्ली होकर यहाँ चौक में ठहरे रहते हैं और एक 70 साला बुज़ुर्ग ने उनको यहाँ खडे होने से रोका तो नौजवानों की तरफ से हमला कर दिया गया / दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला करने के गंभीर आरोप लगाये हैं /
..
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों गुटों की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद दोनों पार्टियों के लोगों को थाने में ले जाकर आगे की करवाई की जा रही है / वहीं इलाके में अचानक चले ईंट-पत्थरों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Two groups of Jalandhar clash Atmosphere became tense Punjab






































