.
Firing in moga court Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बिना कानून के डर के कुछ बदमाशों ने ज़िला अदालत और इम्परूवमैंट ट्रस्ट के दफ़्तर बाहर अंधाधुंध फाइरिंग कर दी / इस दौरान दो पक्षों में ईंट और पत्थर भी खूब चले /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश स्कॉर्पियों गाड़ी में आए थे और फाइरिंग करने के बाद भागने में भी कामयाब हो गए / लोगों का कहना है कि बदमाशों ने चार फायर किये / उधर जिस नौजवान पर हमला हुआ है /
..
उसका कहना है कि कुछ अनजाने लोग सकोरपीयो में आए और आते ही उनकी तरफ से तोड़फोड़ शुरू कर दी गई / पीडित नौजवान किसी केस की पेशी के लिए ज़िला अदालत में आया थी / नौजवान ने चार लोगों की पहचान की है जो मोगा के ही रहने वाले हैं /
..
मोगा के एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा का कहना है कि फाइरिंग और तोड़फोड़ की गई है, उसकी जांच पुलिस की तरफ से जा रही है, साथ ही इस हमले में ज़ख़्मी दो व्यक्तियों को अस्पताल भरती किया गया है / पुलिस ने मुलजिमों ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने की बात कही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Firing in moga court Punjab






































