.
Big Bus Car accident in bathinda punjab four people died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा से कोटकपूरा जा रही ग्रीन प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस के आगे अचानक एक कार आ गई / इसकेे कारण बस सड़क पर पलट गई / हादसे में बस सवार एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / सभी घायलों को उपचार के लिए गोनियाना व बठिंडा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा की मोर्चरी में रखे गए हैंं /
..
अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है / हादसे में कार बुरी तरहम से क्षतिग्रस्त हो गई / कार सवारों को भी मामूल चोटें आई हैं / उन्हें भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है / सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना नेहियांवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीणों व जेसीबी की मदद पलटी हुई बस को उठाया गया /
..
बताया जा रहा है कि वीरवार सायं ग्रीन प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की बस बठिंडा से कोटकपूरा जा रहा थी / जब वह गांव हररायेपुर के पास पहुंची तो कोटकपूरा से बठिंडा की तरफ से आ रही एक कार के आगे अचानक एक मोटरसाइकिल चालक आ गया / मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया / कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वह सड़क का डिवाइडर पार करते हुए अचानक बस के आगे आ गई, इससे बस चालक ने तेज ब्रेक लगाया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई /
..
हादसे को देखकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे / समाजसेवी संस्थाओं की एंबुलेसों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए गोनियाना व बठिंडा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया / हादसे में दो महिलाओं, एक पुरूष के अलावा एक बच्चे की मौत हुई है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Big Bus Car accident in bathinda punjab four people died






































