.
Miscellaneous woman gives birth to pregnant girl Colombia
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ कोलंबिया : कोलंबिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने प्रेग्नेंट बच्ची को जन्म दिया है / बच्ची के जन्म के 24 घंटों के भीतर ही उसकी सिजेरियन सर्जरी करनी पड़ी / यहां ममाज़ लैटिनस नाम के एक अस्पताल में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला की बच्ची खुद भी प्रेग्नेंट है /
..
यह बात जानने के बाद डॉक्टरों ने फिर इस बच्ची की सी-सेक्शन सर्जरी कर, गर्भ में मौजूद एक और भ्रूण को बाहर निकाला / अग्रेजी वेबसाइट द सन में छपी रिपोर्ट की माने तो मोनिका की डिलीवरी से पहले ही डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड से दौरान रेयर मेडिकल कंडीशन की जानकारी मिल गई थी / अल्ट्रासाउंड से पता चला था कि महिला के दो umbilical cords हैं /
..
असल में इस बच्ची ने अपनी मां के पेट में अपने साथ पल रहे दूसरे भ्रूण को निगल लिया था और वो उसके पेट में पलने लगा था / यह एक बेहद रेयर मेडिकल कंडिशन है जिसमें मां के पेट में पल रहे दो भ्रूण में से एक भ्रूण अपने भाई या बहन को निगल जाता है और दूसरा बच्चा निगलने वाले बच्चे के पेट में पलने लगता है / मेडिकल में इस अवस्था को पेरासिटिक ट्विन कहा जाता है /
..
कोई भी महिला इस कंडीशन की शिकार तब होती हैं जब एक जुड़वा बच्चे का विकास गर्भावस्था के दौरान रुक जाता है, हालांकि वह पूरी तरह विकसित होने वाले बच्चे से जुड़ा रहता है / जन्म के बाद ही मोनिका ने अपनी बच्ची का नाम इत्जामरा रखा है / डॉक्टर्स का कहना है कि अब बच्ची की तबीयत में सुधार हो रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Miscellaneous woman gives birth to pregnant girl Colombia






































