.
St Soldier Students won 71000 Prize in Quiz Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : माइंड बज़र द्वारा होशियारपुर में करवाई गई क्विज प्रतियोगिता में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों ने गोल्ड मैडल जीतकर संस्था का नाम रौशन किया /
..
चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों का प्रोत्साहन करते हुए उन्हें सन्मानित किया और बताया कि इस इंटर स्कूल प्रतियोगिता में 10 विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया था जिसमें सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल के 9 वीं क्लास के हरजीत और 10वीं क्लास के सुमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया /
..
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल अधियापको को दिया / प्रिंसिपल श्रीमती उर्मिल सूद ने बताया कि छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडलस के साथ साथ 71000 रुपए की राशी का ईनाम भी प्राप्त किया है /
..
श्री चोपड़ा ने आयोजक गगनदीप और सिमरनजीत, स्कूल मैनेजमेंट और छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी और इसी प्रकार मेहनत कर संस्था और अभिभावकों का नाम चमकाने को कहा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
St Soldier Students won 71000 Prize in Quiz Competition

































