.
Mayor World School Jalandhar ANNUAL FUNCTION-Buddha In You
राजपाल की तरफ से नौजवानों को देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपुर्ण योगदान डालने का आमंत्रण,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : मेयर वल्र्ड स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जो कि च्बुद्धा इन यूज् विषय पर आधारित था / म्यूजिकल डांस ड्रामा प्रोग्राम भारत के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर श्रीमान गगुन बेदी द्वारा संचालित किया गया / श्रीमान गगुन बेदी भारत के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट फैडरेशन के मु्ख्य तकनीकी निर्देशक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी द्वारा की गई /
..
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर पंजाब और प्रशासक यू.टी. चंडीगढ़ के रूप में उपस्थित थे / इसके इलावा ठाकुर रणधीर विक्रम सिंह (मेंबर ऑफ गर्वनर, चेयरमैन मेयो कॉलेज कमेटी, मेयो कॉलेज अजमेर, श्री मान नवीन कुमार दीक्षित (एजुकेशनल कंसलटैंट, मेयो कालेज जनरल कौंसिल, अजमेर) विशेष रुप से उपस्थित थे / कासा के चैयरमैन श्री अनिल चोपड़ा भी मौजूद थे /

श्री मान जी एस भुल्लर आई.पी.एस कमिश्नर ऑफ पुलिस, श्री वरिन्द्र कुमार शर्मा आई.ए.एस डिप्टी कमिश्नर जालन्धर उपस्थित थे / इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्रीमान राजेश मेयर, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती नीरजा मेयर, डायरैक्टर कम प्रिंसीपल श्रीमती सरिता मधोक, डिप्टी वाईस प्रिंसीपल श्रीमती चारू त्रेहन और मेयर गलैक्सी के हैडमिस्टरस श्रीमती आरती गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित थे / लगभग 1000 विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल थे /
.सर्वप्रथम स्कूल के डायरैक्टर कम प्रिंसीपल श्रीमती सरिता मधोक ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया / तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमान वी.पी. सिंह बदनौर जी ने ज्योति प्रज्जवलित करके प्रोग्राम का शुभारम्भ किया / इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी गई जिसमें पूरे वर्ष की स्कूल की गतिविधियों का उल्लेख किया गया / अंतर सदनीय गतिविधियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ सदन शेक्सपीयर को ओवर आल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया /
..
पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी सिंह बदनौर ने नौजवानों को न्योता दिया है कि वह हाँ समर्थकी सोच को अपना कर देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपुर्ण भूमिका निभाए / उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वह देश का भविष्य हैं और किसी भी देश की नीव उसके नौजवानों की शिक्षा पर आधारित होती है / उन्होंने कहा कि कोई भी देश तब तक तरक्की नहीं कर सकता जब तक उस देश के नौजवान विद्यार्थी जागरूक ना हों / उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध ने हमें दयालुता, बुद्धिमता और उदारता के बारे में जागरुक किया है /

उन्होंने कहा कि बुद्ध के पश्चात श्री गुरु नानक देव जी आए, लेकिन दोनो का उद्देश्य एक ही था कि लोगों मे खुशियाँ बाँटी जाए / प्रोग्राम का आरंभ बुद्ध धर्म के मूल मंत्र ”नम्यो हो रेंगे क्यों” से किया गया कि सबका प्रार्थना करने का ढंग अलग-अलग हो सकता है, लेकिन बुद्ध के सात नियमों को अगर हम अपने जीवन में उतार ले तो हम अपने जीवन को आनंदमय और शांतिपूर्ण बना सकते हैं /
.बुद्ध के नियमों से प्रेरित होकर 14 नृत्य नाटिका प्रस्तुत किए गए जिसमें 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया / दर्शकगण ने विद्यार्थियों के अद्भुत प्रस्तुतिकरण का आनंद लिया / इसके इलावा स्कूल के अध्यापकगण ने विद्यार्थियों के साथ मिल कर नृत्य प्रस्तुत किया जोकि बहुत ही लुभावना था / इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि और दर्शकगण का धन्यवाद किया / इस प्रोग्राम को सफल बनाने में सभी विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया / राष्ट्रीय गान और भोजन के साथ प्रोग्राम का अंत हुआ /
.
इस मौके पर जालंधर के डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, डी.सी.पी श्री गुरमीत सिंह, ए.डी.सी.पी श्री पी एस भंडाल, एस.डी.एम् डॉ. जय इन्द्र सिंह, ए.सी.पी धर्मपाल जुनेजा ने राज्यपाल का स्वागत किया / इससे पहले स्कूल के चेयरमैन श्री राजेश मायर, उप चेयरमैन श्रीमती नीरजा मायर और प्रिंसिपल श्रीमती सरिता मधोक ने मुख्य मेहमानों का सम्मान किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Mayor World School Jalandhar ANNUAL FUNCTION-Buddha In You



































