.
girl kidnap in pakistan Kidnapped the girl of Karachi VIII and forcibly married Kidnapper
आठवीं की छात्रा को किडनैप करके किडनैपर से करवा दिया जबरन निकाह,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ कराची : पाकिस्तान में आठवीं की छात्रा को किडनैप करके उसका धर्मपरिवर्तन करने का मामला सामने आया है / लड़की की शादी उसी किडनैपर अब्दुल से करवा दी गई जिसने उसको किडनैप किया था / लड़की की उम्र मात्र 14 साल है /
..
लड़की हुमा को कराची से किडनैप करके डेरा गाजी खान ले जाया गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे माता-पिता को धमकाया गया / किडनैपरों ने लड़की को बालिग साबित करने के लिए अदालत में कहा कि लड़की की उम्र 18 साल है जबकि लड़की की मां का दावा है कि लड़की 14 साल की है /
..
लड़की की मां नगीना ने कहा कि उनकी शादी 2004 में हुई थी और 2005 में हुमा का जन्म हुआ है / पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है / अदालत में सुनवाई के बाद हुमा की माँ नगीना यूनुस ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान में अपहरण और धर्म परिवर्तन ही उनका भविष्य है?
..
आरोपी का साथी जब्बार पीडि़त परिवार को फोन और मैसेज के जरिए धमकियाँ दे रहा है / उल्लेखनीय है कि 3 सितंबर को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों को अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया था / इससे पहले एक सिख युवती को भी अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन करवाने के बाद उसकी मुस्लिम युवक मोहम्मद हसन से शादी करवा दी गई, जोकि हाफिज़़ सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा का सदस्य है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
girl kidnap in pakistan Kidnapped the girl of Karachi VIII and forcibly married Kidnapper

































