.
sangrur 2 air force personnel killed in road accident Barnala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ संगरूर : सुनाम-भवानीगढ़ मुख्य मार्ग पर बीती रात गांव संजूमा के नजदीक भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए / उनकी स्कार्पियो गाड़ी को एक ट्राले ने टक्कर मार दी / दोनों एयरफोर्स में कार्यरत थे और राजस्थान के बाड़मेर में तैनात थे / वे छुट्टी पर आए हुए थे /
..
जानकारी के अनुसार गांव मर्दखेड़ निवासी एयरफोर्स का जवान कमलदीप सिंह अपने साथियों लवप्रीत सिंह, चिराग नैन और प्रदीप नैन के साथ मंगलवार देर रात संगरूर से किसी विवाह समागम में से वापिस आ रहा था / गांव मर्दखेड़ा पहुंचने पर उनको फोन आया कि भवानीगढ़ के नजदीक उनके एक साथी की गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई है, जिसकी मदद करने के लिए चारों दोस्त भवानीगढ़ रवाना हो गए /
..
सुनाम रोड पर गांव संजूमा के नजदीक बन रहे टोल बैरियर के पास पहुंचने पर उनकी गाड़ी की भीषण टक्कर सामने से आ रहे ट्राले के साथ हो गई / इससे स्कार्पियों गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई / लोगों मुताबिक स्कार्पियो चला रहे कमलदीप सिंह और चिराग नैन की मौके पर मौत हो गई /
..
लवप्रीत सिंह और प्रदीप नैन को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल (पटियाला) में दाखिल करवाया गया, यहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादके बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया / पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
sangrur 2 air force personnel killed in road accident Barnala Punjab

































