.
.
car falls from 1st floor of building mumbai india
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ मुंबई : नवी मुंबई से एक बेहद ही हैरान कर देन वाली घटना सामने आई है / किआ सेल्टोस के शोरूम में खड़ी एक लग्जरी कार पहली मंजिल का शीशा तोड़ते हुए नीचे जा गिरी / ये हादसा इतना भयानक था कि कार के एयरबैग्स तक खुल गए /
..
दरअसल शोरूम पर काम करने वाला एक शख्स डिस्प्ले कार को पार्क कर रहा था / रिवर्स गियर लगाने की बजाए उससे फारवर्ड गियर लग गया और कार शोरूम का शीशा तोड़ते हुए नीचे खड़ी दूसरी कार पर जा गिरी /
इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई तो वहीं नीचे खड़ी कार का सी पिल्लर और रूफ डैमेज हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें किसी को चोट नहीं लगी है /
..
इस पूरी घटना की तस्वीरें और विडियो भी सामने आई है जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह कार के परखच्चे उड़ गए / आपको बता दें कि किआ सेल्टॉस इस समय देश की सबसे पॉपुलर और टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
car falls from 1st floor of building mumbai india

































