PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

पंजाब में एक और गैंगस्टर चढ़ा अपराध की बलि,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

गैंगस्टर ग्रुप के सदस्य को सरेराह अज्ञात हमलावरों ने गोलियों के साथ भूना, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ मोहाली : आज एक बार फिर से पंजाब के मोहाली में एक नामिन गैंगस्टर ग्रुप का सदस्य अपराध की बलि चढ़ गया / बताया जा रहा है कि मोहाली के डेराबस्सी इलाके में आज गैंगस्टर राहुल खट्टा ग्रुप के एक नौजवान को गोली के साथ भून कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है / बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से इस इलाके में गैंगस्टरों की ओर से कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है / इसी सिलसिले में आज डेराबस्सी-समगौली रोड पर पड़ते जंगल में से 25 साल के एक नौजवान का शव बरामद हुआ / नौजवान को सिर, छाती और गर्दन में 5 गोलियां मारी गई और हाथ बांधे हुए थे /

जानकारी मुताबिक मृतक की पहचान विवेक राणा निवासी यू.पी. के शामली के रूप में हुई है / बताया जा रहा है कि यह नौजवान गैंगस्टर राहुल खट्टा ग्रुप (आर.के.) का सदस्य था / गांव के सरपंच अनिल राणा ने बताया कि उनको सुबह जंगल में शव पड़ा होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने वहां जाकर देखा कि एक नौजवान को गोलियां लगी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी /

घटना की सूचना मिलते ही डेराबस्सी पुलिस, सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली, ए.एस.पी. डेरा बस्सी, एस.पी.डी. समेत आला अधिकारी घटना स्थान पर पहुंचे और मामले की जानकारी की / फ़िलहाल इस मामले में जब मीडिया ने इस संबंध में सीनियर अधिकारीयों से बात करनी चाही तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से फ़िलहाल मना कर दिया है / फिलहाल इस वारदात को कब अंजाम दिया गया इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है / इस घटना संबंधी पुलिस मामले की जांच कर रही है /