PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

ब्यास नदी में जहरीला पानी छोड़े जाने से लाखों मछलियां मरी,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

प्रशाशन ने किया 8 जिलों में हाई अलर्ट, कुछ समय के लिए मछली खाने से करें परहेज, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big “पंजाब” न्यूज़ जालंधर / अमृतसर / गुरदासपुर (रिपोर्ट) : ब्यास दरिया में चढढा शुगर मिल कीड़ी अफगाना में एक सीरा टैंकर से गर्म सीरा उबल कर रजवाहे के रास्ते ब्यास दरिया में चले जाने के कारण ब्यास दरिया में लगभग 10 लाख मछलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है / बताया जा रहा है कि जिस सीरे की वजह से मछलियों की मौत हुई है उससे शराब तैयार की जाती है व इस सिरे में कुछ जेहरीले पदार्थ भी पाए जाते हैं /

इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधीश गुरदासपुर का कहना है कि गत शाम जैसे ही हमें चढढा शुगर मिल से सीरे के रिसाव के कारण मछलियों के मारे जाने का समाचार मिला था तो प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुचे थे तथा प्रदूषण कंट्रोल र्बोड के अधिकारी को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया था / मिल प्रबंधकों ने जे.सी.बी मशीनें लगाकर सीरे को बहने से रोकने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन सीरे की मात्रा इतनी अधिक थी कि उसे रोकना मुश्किल हो गया था / इसीलिए हमने ब्यास दरिया के साथ लगने वाले सभी जिलों को इसकी सुचना दे दी थी /

इस संबंध में प्रदूषण कंट्रोल र्बोड के ऐक्सियन का कहना है कि घटना को कुछ ओर ही ढंग से पेश किया जा रहा है / उन्होंने कहा कि जिस टैंक में सीरा भरा हुआ था उसकी क्षमता लगभग एक करोड किलोग्राम सीरा स्टोर करने की है / उन्होंने कहा कि टैंक में सीरा बहुत अधिक गर्म होने के कारण वह टैंक से उबलना शुरू हो गया और इस दौरान 50000 किलो सीरा उबल कर टैंक से बाहर आ गया / इस सीरे को मिल के प्रबंधकों व कर्मचारियों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया था लेकिन वह असफल रहे और यह सीरा एक रजवाहे के रास्ते ब्यास दरिया में चला गया /

उक्त अधिकारीयों ने यह भी बताया कि सीरे के ब्यास दरिया में जाने से सारा पानी काला दिखाई देने लगा / मछलियों को आक्सिजन लेने के लिए पानी की उपरी सतह पर आना पड़ता है / पंरतु पानी के उपर की सतह पर सीरा फैला होने के कारण मछलियों को आक्सिजन नहीं मिली और वह दम घुटने से मर गई / उन्होंने कहा कि सीरे में कुछ जेहरीले तत्व पाए जाते हैं पंरतु उसके प्रयोग से किसी की मौत नहीं होती है /

फ़िलहाल प्रशाशन की और से ब्यास दरिया के दोनों किनारों की जांच की जा रही है / और 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि लोग सतर्क रहे और मछलियों का सेवन न करें /

Latest News