.
murderer of nurse arrest in chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : नववर्ष की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित होटल स्काई में गर्लफ्रेंड नर्स सरबजोत काैर की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है / आरोपी का नाम मनिंदर है और उसे टीवी स्टूडियो से गिरफ्तार किया गया है / आरोपी ने पंजाबी चैनल के स्टूडियो में पहुंचकर कबूल किया कि उसने ही सरबजीत काैर का कत्ल किया था /
..
इस दौरान उसने यह भी माना कि 2010 में भी उसने एक लड़की का कत्ल किया था तब उसने 5 साल जेल काटी थी और हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी / सरबजोत संगरूर की रहने वाली थी व मोहाली के सेक्टर 69 में स्थित ग्रेशियन सुपर स्पेशिएलटी अस्पताल में बताैर नर्स काम करती थी / दरअसल आज मनिंदर चैनल के दफ्तर पहुंचा व उसने बताया कि कत्ल उसने किया था /
.मनिंदर व सरबजोत की मुलाकात लगभग दो साल पहले एक मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गए, हालांकि, दोनों ने अपने संबंधों की जानकारी परिजनों को लगभग डेढ़ साल बाद दी / जिसके बाद ही युवती के परिजनों ने दोनों की शादी से इन्कार कर दिया था /
..
इसके बावजूद दोनों परिजनों को मनाने की कोशिश में लगे थे / दोनों अक्सर आपस में मिलते-जुलते भी थे / वहीं, वीरवार को जीएमसीएच-32 में डॉक्टरो के स्पेशल पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें पता चला है कि आरोपित ने युवती के गले पर चाकू से एक ही वार में हत्या कर दी थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
murderer of nurse arrest in chandigarh Punjab






































