.
punjab police summoned dera sacha sauda chairperson vipasana insan haryana sirsa
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ सिरसा : डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) की चेयरपर्सन विपासना इंसा (Vipasna Insan) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं / पंजाब पुलिस (Punjab Police) डेरा सच्चा सौदा पहुचकर उन्हें नोटिस दिया और पूछताछ के लिए तलब किया है / बठिंडा पुलिस के डीएसपी कुलदीप सिंह खुद सिरसा पहुंचे थे / पंजाब पुलिस मोड़ मंडी ब्लास्ट मामले में पूछताछ करने के लिए नोटिस देने पहुंची थी / अब पुलिस ने विपासना इंसा को नोटिस देते हुए इस मामले की जांच में शामिल होने को कहा है /
..
पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने सबसे पहले सिरसा के सदर थाना में आमद दर्ज करवाई / इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को लेकर डेरा पहुंची / टीम ने विपासना इंसा को 15 जनवरी को बठिंडा के आईजी के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होने को कहा है /
.पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान 31 जनवरी 2017 को तलवंडी साबो हलके में कांग्रेस उम्मीदवार और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समधि हरमंदर सिंह जस्सी की मोड़ मंडी में हुई चुनावी रैली में ब्लास्ट हुआ था / इस ब्लास्ट में पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी / पंजाब सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया हुआ है / पंजाब पुलिस की जांच में तीन डेरा प्रेमियों की संलिप्तता सामने आई है /
..
चुनाव रैली में धमाका मामले में पुलिस ने तीन डेरा प्रेमियों को वांछित घोषित किया हुआ है / पंजाब पुलिस ने आरोपियों की प्रॉपर्टी को लेकर सिरसा नगर परिषद से भी जानकारी मांगी थी, हालांकि, तीनों आरोपियों की सिरसा नगर परिषद के रिकॉर्ड में कोई प्रॉपर्टी नहीं मिली /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab police summoned dera sacha sauda chairperson vipasana insan haryana sirsa






































