.
crime dsp singham atul soni fired on wife after dispute chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मोहाली :‘सिंघम’ के नाम से मशहूर पंजाब पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी और उनकी पत्नी सुनीता में शनिवार रात चंडीगढ़ के एक डिस्क में किसी बात को लेकर विवाद हो गया / इस दौरान दोनों में बहसबाजी और धक्कामुक्की तक हुई / इसके बाद दोनों मोहाली सेक्टर-68 स्थित घर गए / घर पहुंचकर डीएसपी सोनी ने पत्नी से मारपीट की और फिर उस पर गोली चला दी /
..
पत्नी ने पुलिस को शिकायत देते हुए डीएसपी सोनी पर आरोप लगाए और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (हमला), 307 (हत्या का प्रयास), 498-ए (घरेलू हिंसा) और आर्म्स एक्ट के तहत फेज-आठ थाने में केस दर्ज कराया है। डीएसपी सोनी पंजाब पुलिस की रिजर्व बटालियन में तैनात है /
..
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है / शिकायत के बाद फेज-8 थाना पुलिस डीएसपी सोनी के घर गई। जांच के दौरान एक गोली का खोल बरामद हुआ / कमरे का सामान भी बिखरा मिला / वारदात स्थल का निरीक्षण करने, गोली का खोल पाए जाने के बाद डीएसपी सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
crime dsp singham atul soni fired on wife after dispute chandigarh




































