.
DISTRICT ADMINISTRATION TO MAKE ELABORATE ARRANGEMENTS FOR SHOBHA YATRA TO MARK PARKASH UTSAV OF SRI GURU RAVIDASS JI- DC AND CP ASSURES MLAs
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिशनर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज विधायक श्री सुशील कुमार रिंकू, श्री अवतार सिंह बावा हेनरी और चौधरी सुरिन्दर सिहं को भरोसा दिया कि जिला प्रशासन श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के स6बन्ध में 8 फरवरी को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कड़े प्रबंध किये जाएंगे /
.इस संबंधित फ़ैसला विधायकों के साथ-साथ अलग-अलग जत्थेबंदियों की तरफ से डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिशनर के नेतृत्व में आधिकारियों /कर्मचारियों के साथ जिला प्रशासकी काम्प्लेक्स में हुई मीटिंग में लिया गया /
.मीटिंग में हिस्सा लेने वाले विधायकों ने कहा कि यह शोभा यात्रा हमें आपसी भाईचारे, अमन और शान्ति का संदेश देती है, जोकि श्री गुरु रविदास जी की अहम शिक्षाओं में से हैं उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का यह प्रकाश उत्सव हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए जिससे श्री गुरु रविदास जी की वाणी का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जा सके / उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस सम्बन्ध में कड़े प्रबंध करने चाहिएं /
.उन्होंने कहा कि यह प्रकाश उत्सव को बड़े धूम धाम से मनाया जाना चाहिए / उन्होंने कहा कि इस शोभा यात्रा में देश विदेश से बड़ी सं2या में श्रद्धालू पहुँच करते हैं और हम स5ाी को मिलकर इस के लिए उचित प्रबंध करने चाहिएं उन्होंने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ साथ शोभा यात्रा के रूट और जिला प्रशासन की तरफ से उचित प्रबंध किये जाने चाहिएं /
कमिशनर आफ पुलिस ने कहा कि इस शोभा यात्रा को पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर अपेक्षित कदम उठाया जायेगा / उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह नैतिक, जिम्मेदारी है कि वह इस संबंध में समूचे प्रबंध को विश्वसनीय बनाये / उन्होंने कहा कि जिला प्रसाशन के सभी अधिकारी और कर्मचारी इस शोभा यात्रा को बढिय़ा ढंग से पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध हैं /
.इस संबंधित ओर जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि शोभा यात्रा को सुचारू ढंग से पूर्ण करने के लिए यातायात के रास्ते बदलना, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया जायेगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी किस्म की कोई समस्या पेश ना आ सके / उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से शोभा यात्रा के रास्तों में साफ़ सफ़ाई, पानी के छिड़काव, आरज़ी शौचालयों के प्रबंधों को विश्वसनीय बनाया जायेगा /
इस तरह शोभा यात्रा के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए मैडीकल टीमो को तैनात भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त दवाईओं, एबुलैंस की भी सेवा प्रदान करेगी / इस अवसर पर उन्होने बिजली बोर्ड को यह कड़े निर्देश दिये कि प्रकाश उत्सव को देखते हुए निर्विघ्न बिजली उपलब्ध करवाई जाये / इसके अतिरिक्त नगर निगम की तरफ से साफ़ सफ़ाई और फायर ब्रिगेड की सेवाओं प्रदान की जाएंगी /
.
इस मीटिंग के दौरान यह फ़ैसला लिया गया कि शोभा यात्रा में इस साल बड़े ट्राले प्रयोग नही किये जाएंगे साथ ही यह भी फ़ैसला लिया गया कि शोभा यात्रा को सुचारू ढंग से चलाने के लिए चोक में स्टेज नहीं लगाई जाएंगी, जिससे शोभा यात्रा के साथ चलने वाले वाहन इन चोंकों पर आसानी से घुम सकें साथ ही यह फ़ैसला भी लिया गया कि शोभा यात्रा के दौरान हथियार और अन्य हथ्यारा और पूरी तरह से पाबंदी होगी /
इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त सीनियर कांग्रेस नेता श्री विक्रमजीत सिंह चौधरी, डिप्टी कमिशनर आफ पुलिस श्री गुरमीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री जसबीर सिंह, अतिरिक्त कमिशनर पुलिस डी.सुडरविज़ी, नगर निगम अतिरिक्त कमिशनर श्रीमती बबीता कलेर, डिप्टी डायरेक्टर स्थानिक सरकार श्रीमती अनुपम कलेर, संयुक्त कमिशनर नगर निगम श्री राजीव वर्मा, सहायक कमिशनर श्री वर्जित वाली, श्री हरदीप धालीवाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
DISTRICT ADMINISTRATION TO MAKE ELABORATE ARRANGEMENTS FOR SHOBHA YATRA TO MARK PARKASH UTSAV OF SRI GURU RAVIDASS JI- DC AND CP ASSURES MLAs




































