.
InoKids little Munno enters school with a smile Innocent Hearts School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : इंनोसेंट हार्टस के इंनकिड्स (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहरा, रॉयल वर्ल्ड स्कूल, कपूरथला रोड, कैंट- जंडियाला रोड) में वर्ष 2020-21 में दाखिला पाने वाले नर्सरी के बच्चों ने हसते-मुस्कुराते विद्यालय में प्रवेश किया तथा शिक्षा की सीढ़ी पर पहला कदम रखा /
..
इनोकिड्स की अध्यापिकाओं तथा पिछले वर्ष से पढ़ रहे नर्सरी के विद्यार्थियों ने नई एलीमेंटरी नर्सरी के विद्यार्थियों का स्वागत किया / थोड़ी देर में ही बच्चे स्कूल के वातावरण में घुल-मिल गए / बच्चों में टॉफियां बांटी गई तथा स्माइली बने कार्ड भी दिए गए / इन कार्ड पर अध्यापिकाओं ने स्वय उनके लिए बहुत सुंदर कोट्स लिखी / बच्चों का उत्साह कार्ड पाकर दुगना हो गया /
.इनोकिड्स प्रभारी गुरमीत कौर (ग्रीन मॉडल टाउन), अलका अरोरा (लोहरा), नितिका कपूर (कैंट जंडियाला रोड), मिनाक्षी शर्मा (रॉयल वर्ल्ड स्कूल), पूनम नारंग (कपूरथला रोड) – ने बताया कि बच्चे जल्दी ही खुद को स्कूल के माहोल के मुताबिक ढाल लेते हैं, क्योंकि अध्यापिकाएँ उन्हें बहुत प्यार देती हैं /
.इंनोसेंट हार्टस में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं / पढाई के साथ साथ उन्हें अनेक रचनात्मक गतिविधियाँ करवाई जाती हैं / उन्हें पौष्टिक खाने के फायदे बताए जाते हैं / हरी सब्जियाँ खाने के लिए प्रेरित किया जाता हैं / विद्यालय में सारे त्यौहार मनाए जाते हैं ताकि बच्चों को सभ्यता व संस्कृति की भी पूरी जानकारी मिल सके / बच्चों की मनोविज्ञान को समझने की लिए समय -समय पर अभिभावकों की लिए समय – समय पर सैमीनार करवाए जाते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
InoKids little Munno enters school with a smile Innocent Hearts School




































