.
batala congress sarpanch son was shot dead Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बटाला : पंजाब के बटाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहँ गांव के हरपुरा में पुरानी रंजिश के चलते मौजूदा कांग्रेसी सरपंच सुखजिंदर कौर के बेटे जसबीर सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है / इस कत्ल की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है /
..
बताया जा रहा है कि जसबीर सिंह की उम्र 35 वर्ष के करीब है / घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है / आपको बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते कई जगहों पर ऐसे खून खराबे हो रहे हैं और इससे पुलिस प्रशासन की कार्यवाई पर सवालिया निशान बन जाता है /
..
वहीं देखा जाये तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है, लेकिन बड़े-बड़े दावों की हवा उस समय निकल जाती है, जब ऐसा कोई आपराधिक मामला सामने आता है / सोचने वाली बात तो यह है की 26 जनवरी होने के कारण शहर में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की पोल इस गोलीकांड के बाद साफ दिखाई दे रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
batala congress sarpanch son was shot dead Punjab




































