.
Atima Sharma Dwivedi Principal KMV Awarded During Republic Day Celebrations
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) के प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को उनके द्वारा किए गए समाज कल्याण एवं समाज विकास के कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित हुए जिला स्तरीय समागमों में सम्मानित किया गया /
.गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, जालंधर में आयोजित हुए एक खास प्रोग्राम के दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री वरिंदर कुमार शर्मा, कमिश्नर आफ पुलिस श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, मेयर, श्री जगदीश राज राजा तथा कई गणमान्य शख्सियतों की उपस्थिति में जेल मंत्री श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा यह सम्मान प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को प्रदान किया गया /
उल्लेखनीय है कि 11 वर्षों से भी ज्यादा अपने प्रिंसीपल के मौजूदा सेवा काल के दौरान प्रो. अतिमा द्वारा शिक्षा में सुधारों एवं समाजिक सरोकारों तथा समाजिक मुद्दों के संबंध में महत्वपूर्ण योगदान डाला गया है तथा उनके द्वारा सदा इस बात को सुदढ़़ किया जाता है कि समाज उत्थान पर आधारित किसी भी प्रकार के सरकारी व सिविल एडमिनीस्ट्रेशन द्वारा आयोजित प्रोग्रामों में संस्था द्वारा विशेष तौर पर योगदान डाला जाए / उनके सुयोग मार्गदर्शन के अंतर्गत अब तक कालेज के वूमैन इमपावरमैंट सैल द्वारा हाशियागत श्रेणी की कोई 3500 औरतों जो के.एम.वी. की छात्राएं भी नहीं है को स्किल डिवैल्पमैंट ट्रेनिंग प्रदान की जा चुकी है /
.प्रो. अतिमा द्वारा इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है कि इस सैल द्वारा ट्रेनिंग हासिल कर महिलाएं पूर्ण रुप से आत्मनिर्भर बनें और इसके द्वारा बहुत सारी महिलाएं अपने बुटीक, ब्यूटी सैलून तथा कंप्यूटर सैंटर को चला कर अपने परिवार की आर्थिकता को और मजबूत बना रहे हैं/ ग्रामीण पर्यावरण तथा महत्वपूर्ण समाजिक मुद्दों के बारे में चिंतन एवं विशलेषण के साथ-साथ उनसे संबंधित निरंतर प्रयासशील रहना उनका जुनून है /
आर्मी वाईफस वैल्फेयर एसोसिएशन के सदस्य तथा उच्च पदाधिकारी होने के नाते उनके द्वारा उत्तरपूर्वी सीमा क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ बच्चों की उचित शिक्षा एवं वोकेशनल ट्रेनिंग तथा उनकी सेहत के मद्देनजर कई अहम कार्य किए गए हैं / इसमें कोई शक नहीं है कि ऐसे कार्यों के बल पर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है जिनमें से उनको प्राप्त हार्वड यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. का बैस्ट रिसर्च कन्टैंट आवार्ड भी शामिल है /
.हार्वड यूनिवर्सिटी की भूतपूर्व छात्रा प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित मैनेजमैंट एंड लीडरशिप इन एजूकेशन प्रोग्राम के साथ-साथ कई और प्रोग्राम जैसे एडवांसमैंट लीडरशिप प्रोग्राम के इलावा इस ही यूनिवर्सिटी के इनक्लूडिंग अवरसैल्फस इन चेंज इक्वेशन : पर्सनल लर्निंग फार आरगेनाईजेशनल ग्रोथ के शीर्षक पर आधारित प्रोजैक्ट के उपर काम करने के साथ प्राप्त हुई विश्व स्तरीय जानकारी उनके लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान डालने में कारगर साबित हो रही है /
उल्लेखनीय है कि यह प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी की दूरदर्शी सोच, नजरिया एवं सर्मपण ही है कि जिसके द्वारा के.एम.वी. को पंजाब का पहला महिला आटोनामस कालेज होने का गौरव प्राप्त हुआ है / विद्यालय को प्राप्त इस स्टेटस के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्तमता के लिए बहुत सारे अकादमिक सुधार किए गए हैं जिनसे के.एम.वी. उच्च शिक्षा की अग्रणी संस्थाओं की सूची में आ गया है / बहुत सारे न्यू ऐज इनोवेटिव जॉब ओरिएंटिड प्रोग्राम जिनका पूरा भाव छात्राओं को प्रैक्टीकल ट्रेनिंग के साथ-साथ स्किल डिवैल्पमैंट प्रदान करना है की शुरुआत भी प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा की गई है /
.यह उनकी प्रगतिवादी सोच ही है जिसके आधार पर के.एम.वी. यू.जी.सी., एम.एच.आर.डी. भारत सरकार द्वारा डी.डी.यू. कौशल केन्द्र प्राप्त करने वाला गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का पहला कालेज बना तथा इस केन्द्र के अंतर्गत 10 बी.वाक. तथा एम.वाक. कोर्स लड़कियों व महिलाओं को सशक्त एवं रोजगारान्मुख बनाने के लिए सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं / इसके इलावा उनके सुयोग मार्गदर्शन के अंतर्गत के.एम.वी. को एम.एच.आर.डी. भारत सरकार द्वारा विरासत संस्था होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है जोकि भारत के केवल 19 कालेजों को ही प्रदान किया गया था /
इसके साथ ही के.एम.वी. को प्राप्त स्टार स्टेटस फिस्ट ग्रांट, स्टेटस आफ कालेज विद पोटैंशियल फार एक्सीलैंस फेज-2 , नैक द्वारा ए ग्रेड, यू.एस. की प्रसिद्ध शिक्षा संस्थाओं जैसे बॉस्टन यूनिवर्सिटी, चैथम व लैजली यूनिवर्सिटी तथा योरपियन देशों की शिक्षा संस्थाओं के साथ सांझेदारी तथा छात्राओं को विदेशी भाषाओं का ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ स्पोकन इंगलिश के लिए स्कूल आफ कम्यूनिकेशनस की शुरुआत, स्कूल फार पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट, स्कूल आफ कंपैटटिव एगजामस, फाऊंडेशन प्रोग्राम, मोरल साईंस क्लासिस तथा कई नवीनतम प्रोग्रामो की शुरुआत का श्रेय प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के सुयोग नेतृत्व को ही जाता है / उनके इस मार्गदर्शन के अंतर्गत के.एम.वी. अन्य शिक्षा संस्थाओं के लिए एक रोल माडल साबित हो रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Atima Sharma Dwivedi Principal KMV Awarded During Republic Day Celebrations




































