.
three shiv sainik arrested after attack on kanhaiay kumar at ara in bihar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ आरा : आरा में जेएनयू (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और लेफ्ट के नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के काफिले पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने 30 लोगों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है / इस मामले में भोजपुर पुलिस ने शिवसेना के जिला प्रमुख समेत 10 शिव सैनिकों और 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी में केस दर्ज कराया है /
..
कन्हैया पर हुए हमले के बाद गजराजगंज पुलिस ने इस मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए शिवसेना के महासचिव विक्रमादित्य और संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमले के दौरान कन्हैया के काफिले से कुचलकर घायल हुए शिवसैनिक सनी तिवारी का भी इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है / शुक्रवार को आरा में कन्हैया के काफिले पर हुए हमले की इस घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई है और अन्य आरोपी शिवसैनिकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है /
.कन्हैया पर हुए इस हमले के बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं, हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से जिले के शिवसैनिकों में नाराजगी है / शिव सैनिकों का आरोप है कि कन्हैया समर्थकों द्वारा भी पथराव और लाठी-डंडों से हमले किए गए, लेकिन इसके बावजूद भी एक पक्ष के खिलाफ ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है /
..
मालूम हो कि शुक्रवार को जन-गण-मन यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार के काफिले पर उस वक्त हमला किया गया था, जब उनका काफिला बक्सर से आरा आ रहा था / इसी दौरान आरा शहर में प्रवेश से पहले आरा-बक्सर नेशनल हाईवे 84 पर उनके काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए थे / इस हमले के बाद भी कन्हैया ने आरा के रमना मैदान में जनसभा को संबोधित किया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
three shiv sainik arrested after attack on kanhaiay kumar at ara in bihar






































