.
HMV Collegiate School organized Fazal 2020 “Every Ending has a New Beginning
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : एच.एम.वी. कॉलीजिएट स्कूल में +2 की छात्राओं हेतु फजल-2020 का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी के मार्गदर्शन एवं श्रीमती मीनाक्षी स्याल (कोआर्डिनेटर) के योग्य नेतृत्व अधीन किया गया / इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी स्याल (कोआर्डिनेटर) एवं श्रीमती उर्वशी मिश्रा (डीन स्टूडेंट कौंसिल) ने सम्मानीय अतिथि श्रीमती नवरूप (विभागाध्यक्षा पंजाबी विभाग एवं डीन यूथ वैलफेयर सोसायटी) को प्लांटर भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी ने इस स्वर्णिम अवसर पर स्कूल कोआर्डिनेटर, टीचर्स एवं इनकमिंग और आऊटगोइंग क्वीन्स का स्वागत करते हुए छात्राओं को अपने कर्तव्यों, अधिकारों, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के प्रति संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की / सम्मानीय अतिथि श्रीमती नवरूप ने बेटियों को इस ब्रह्माण्ड की सबसे खूबसूरत संरचना बताते हुए उन्हें मिठास एवं नम्रता के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया / श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने छात्राओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में विजयी होने की कामना की /
..
इस अवसर पर +1 की छात्राओं ने +2 की छात्राओं के सम्मान में उक्त लम्हों को यादगार बनाने हेतु लोक गीत, भांगड़ा, वेस्टर्न डांस माडलिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया / +2 की छात्रा सुगंधि बहल (हैडगर्ल) ने स्कूल के प्रांगण में व्यतीत किए अपने हसीन पलों को सभी के साथ सांझा किया / जजों की भूमिका श्रीमती रमा शर्मा (विभागाध्यक्षा मास कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग), डॉ. नीरू भारती (विभागाध्यक्षा फाइन आर्ट्स), श्रीमती ऋषभ भारद्वाज (विभागाध्यक्षा फैशन डिजाइनिंग) ने निभाई /
.इस अवसर पर कु. सीरत मिस एच.एम.वी. कॉलीजिएट- 2020, कु. दिव्या कम्बोज प्रथम रनरअप, कु. नवप्रीत कौर द्वितीय रनरअप, मिस एैथेरल कु. गुरनाज संधु, मिस मैग्नेट कु. महक, मिस ग्रैविटी कु. मनिंदर को अलंकृत किया गया / मंच संचालन कु. मुस्कान व कु. गुरलीन ने किया / अंत में श्रीमती मीनाक्षी स्याल (कोआर्डिनेटर) ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV Collegiate School organized Fazal 2020 “Every Ending has a New Beginning






































