PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एडमिशन से पहले सरकार फण्ड करे रिलीज़, नहीं तो कॉलेज लेगा पूरी फ़ीस,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

एस.सी जथेबंदियों से की कालेज प्रबंधकों ने अपील, साथ आकर बनाए दबाव, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पिछले तीन सालों से एस.सी/एस.टी छात्रों की फीस के लिए सरकार से मांग करते आ रहे और संघर्ष करती आ रही कन्फडरेशन ऑफ़ पंजाब उनएडिड इंस्टीच्यूशन्स की मीटिंग अध्यक्ष अनिल चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई / जिसमें पंजाब के विभिन्न स्ट्रीम्स जैसे पॉलिटेक्निक एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन एसोसिएशन, मैनेजमेंट एसोसिएशन, बी.एड एसोसिएशन, इंजीनियरिंग एसोसिएशन, लॉ एसोसिएशन आदि के अध्यक्षों ने भाग लेते हुए सभी एस.सी/एस.टी संस्थाओं और जाथेबांदियों से अपील की वह उनके साथ आकर सरकार पर दबाव बनाए की गरीब एस.सी छात्रों के सरकार द्वारा रिलीज़ किये जाते हैं /

डॉ.बी.आर आंबेडकर स्कालरशिप स्कीम के फण्ड, जोकि तीन सालों से कॉलेजों को रिलीज़ नहीं किये गए हैं उस फण्ड को एडमिशन से पहले रिलीज़ किया जाना चाहिए / अध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने कहा कि पिछले तीन सालों से फण्ड रिलीज़ ना होने के कारण 100 से अधिक कॉलेज बैंकों के पास एन.पी.ऐ हो चुके है और स्टाफ की वेतन 10 माह से रुकी हुई है / डॉ.परवीन बेरी, संजीव चोपड़ा, विपिन शर्मा, गुरप्रीत सिंह, मान सिंह, विक्रम आनंद, राकेश बराड़, अनूप बोरी, तरविंदर सिंह सेखों, सुखजिंदर सिंह आदि 50 अधिक मेंबर्स ने फैसला लेते हुए कहा कि अगर सरकार एडमिशन से पहले फण्ड रिलीज़ नहीं करती तो कॉलेजों को हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार मजबूर होकर छात्रों से पूरी फीस वसूल करनी पड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदार सरकार की होगी /

मेंबर्स ने कहा कि यह स्कीम सरकार द्वारा गरीब छात्रों की भलाई के लिए तैयार की गई थी, लेकिन अब सरकार के फण्ड ना रिलीज़ होने से यह बात सामने आ रही है जिसे की सरकार छात्रों के भविष्य को अनदेखा कर रही है /

अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, सेकेट्ररी विपिन शर्मा आदि मेंबर्स ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के छात्रों को बाहर के राज्यों में पढाई करने के लिए जाते देख 2002-2007 में पंजाब में उनएडिड कॉलेजों की शुरुयात की थी, जिसमें पंजाब वासियों ने छात्रों को बेहतरीन शिक्षा देने का सपना देखते हुए 1000 करोड़ की इन्वेस्टमेंट इस प्रोजेक्ट में की जिसके परिणाम में अब छात्र बाहर के राज्यों से पंजाब में पढाई करने के लिए आना शुरू हो चुके हैं, लेकिन जो पंजाब के गरीब एस.सी/एस.टी छात्र हैं, फण्ड रिलीज़ ना होने के कारण, पढ़ने में असमर्थ हो चुके है / उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी देख रेख में जो उनएडिड कॉलेजों को शुरू किया था, अब उनके बारे में और गरीब छात्रों के बारे में सोचते हुए जल्द से जल्द फण्ड रिलीज़ करे /