.
Punjab police and gangsters encounter one killed and one miscreant caught in Hoshiarpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ होशियारपुर : यहां माहिलपुर गढ़शंकर रोड पर पुलिस की तीन कुख्यात गैंगस्टरों से मुठभेड़ हो गई / इसमें एक गैंगस्टर की मौत हो गई / पुलिस ने एक गैंगस्टर को काबू कर लिया, लेकिन एक अन्य भागने में सफल रहा / मुठभेड़ एफसीआइ गोदाम के पास हुई /
..
इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है और फरार गैंगस्टर की तलाश कर रही है / जानकारी के अनुसार, नवांशहर पुलिस को सूचना मिली कि माहिलपुर गढ़शंकर राेड पर एफसीआइ गोदाम के पास एक घर में तीन गैंगस्टर छिपे हुए हैं / इसके बाद पुलिस ने घर को घेर लिया / खुद को घिरा देखकर गैंगस्टरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी /
.इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी / मुठभेड़ के दौरान एक गैंगस्टर की मौके पर ही मौत हो गई / पुलिस ने एक गैंगस्टर को काबू कर लिया, लेकिन तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया / नवांशहर पुलिस टीम की अगुवाई इंसपेक्टर दलबीर सिंह कर रहे थे /
.पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर की पहचान थाना सदर कपूरथला क्षेत्र के गांव नंदोकी के वरिंदर सिंह शूटर उर्फ काका व पकड़े गए गैंगस्टर की पहचान थाना महिता क्षेत्र के गांव गोबिंदपुर लोहगढ़ निवासी गुरजंट सिंह के रूप में हुई है / पुलिस के अनुसार, फरार गैंगस्टर की पहचान जालंधर जिले के नूरमहल थाना क्षेत्र के उपल जागीर निवासी मनदीप सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab police and gangsters encounter one killed and one miscreant caught in Hoshiarpur Punjab






































