.
Big bus accident happened in Pakistan 20 people lost their lives Five seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान में स्कार्दू जिले के रोंडू तहसील में सोमवार को एक बस के सिंधु नदी में गिर जाने से 20 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए / स्कार्दू के पुलिस उपायुक्त खुर्रम परवेज के मुताबिक दुर्घटना में 20 लोगों के मरने की रिपोर्ट मिली है /
..
उन्होंने कहा कि सेना के हेलिकॉप्टर बचाव अभियान में जुटे हुए हैं / बस रावलपिंडी से स्कार्दू की ओर आ रही थी / डॉन की रिपोर्ट के अनुसार बस में कुल 25 यात्री सवार थे जिसमें से पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है / गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फिराक के अनुसार, बस रावलपिंडी से स्कार्दू के रास्ते में थी, जब यह गिलगित के पास खाई में गिर गई / फिराक ने कहा कि दुर्घटना का कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है /
.उन्होंने कहा कि अभी तक मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि 20 लोग मारे गए हैं जबकि कुछ अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर है / पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, वो घायलों और मृतकों को अस्पतालों में स्थानांतरित करने में मदद कर रहे हैं /
.गिलगित बाल्टिस्तान के गवर्नर राजा जलाल हुसैन मकपून ने त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए / आपको बता दें कि पाकिस्तान में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं / ऐसे ज्यादातर हादसे लापरवाह ड्राइविंग और खराब सड़कों के कारण होते हैं / सितंबर में एक सड़क हादसे में 10 पाकिस्तानी सेना के जवानों सहित कम से कम 27 लोग मारे गए थे और 15 से अधिक घायल हो गए थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Big bus accident happened in Pakistan 20 people lost their lives Five seriously injured






































