.
KMV Celebrates Eco Friendly Holi Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर में होली का त्यौहार पूरी खुशी, जोश और उत्साह से मनाया गया /
..
आपसी प्यार और भाईचारे का प्रतीक इस त्यौहार में होली के रंगों में सराबोर विद्यालय की प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेल कर ईको फ्रैंडली होली मनाने का संदेश दिया और शुभकामनाएं सांझा की /

होली पर आधारित अलग-अलग गीतों ने जहां माहौल को सुरमयी बनाया वहीं साथ ही खुशियों को दोगुना-चौगुना करने के लिए मिठाईयां भी बांटी गई /
..
विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस मौके पर समस्त के.एम.वी. परिवार को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे त्यौहार आज की व्यस्त भरी जिंदगी में खुशियां और आपसी प्यार वाला रंग भरने का काम करते हैं / आपसी मेल-जोल और सौहाद्र्ध का प्रतीक यह त्यौहार एक बार इकट्ठे होकर विकास की राहों पर चलते हुए सफलता की नई शिखरों को छूने का सभी को संदेश देता है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Celebrates Eco Friendly Holi Jalandhar






































