.
Environment Club of HMV gave a message of Safe, Healthy and Eco-friendly Holi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के एनवायरनमैंट कल्ब की ओर से सुरक्षित, स्वस्थ व इको-फ्रैंडली होली मनाने का संदेश दिया गया / प्राचार्या प्रो.डॉ. श्रीमती अजय सरीन की अध्यक्षता में छात्राओं ने बीटरूट, हल्दी, पालक व बेसन से आर्गेनिक रंग बनाए / स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने बैनर पर रंग-बिरंगे हाथ लगाते हुए धरती पर सभी जीवों व मनुष्यों की सुरक्षा व स्वास्थ्य की कामना की /
..
प्राचार्या डॉ. सरीन ने छात्राओं को मॉस गैदरिंग से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि रंगों के त्यौहार में टूटे रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रयास करें / एनवायरनमैंट कल्ब की अध्यक्षा डॉ सीमा मरवाहा ने कहा कि सभी त्यौहार इको-फ्रैंडली तरीके से मनाए जाने चाहिए / डॉ अंजना भाटिया ने कहा कि इस वर्ष हमें होली को पारंपरिक तरीके से गुब्बारों, पिचकारी व रंगो के साथ मनाने की अपेक्षा वातावरण सुरक्षा के प्रति सचेत रहना चाहिए /
..
हमें सूखे फूलों, हल्दी, चंदन, मेंहदी आदि से बने रंग प्रयोग करने चाहिए व इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए / इस अवसर पर डॉ नीलम शर्मा, उर्वशी, हरप्रीत, डॉ साक्षी, सिम्मी, रवि कुमार, आशीष चढ्ढा, रिशभ धीर, राजिन्द्र कुमार, अमित कुमार व सचिन कुमार भी उपस्थित थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Environment Club of HMV gave a message of Safe, Healthy and Eco-friendly Holi






































