.
KMV Organizes a Series of Lectures Under DBT Star College Scheme
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2०19 की रैकिंग अनुसार), जालंधर के पोस्ट ग्रैजूऐट डिपार्टमैंट आफ कैमिस्ट्री के द्वारा विस्तार व्याख्यानों की श्रृंख्ला का आयोजन किया गया / डी.बी.टी. स्टार कालेज स्कीम के अंतर्गत आयोजित हुई इस श्रृंख्ला के पहले व्याख्यान में डा. विक्रमजीत सिंह, असिस्टैंट प्रोफैसर, कैमिस्ट्री विभाग, एन.आई.टी., जालंधर ने स्त्रोत वक्ता के रुप में शिरकत करते हुए एपलीकेशनस आफ स्मार्ट वैटाबिल्टिी सरफेसि•ा विषय पर छात्राओं को संबोधित किया /
..
इस दौरान अपने संबोधन में विषय की परिभाषा स्पष्ट करते हुए माईक्रोफ्लूडिक सिस्टम, एमल्•ान सैपरेशन, ड्राप वाईस कंडैनसेशन तथा एंटी फाग एजैंटस में इसके उपयोग पर विस्तार सहित चर्चा की / इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को तेल तथा पानी को अलग करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की / इस श्रृंख्ला का दूसरा लैक्चर कोआर्डीनेशन कैमिस्ट्री विषय पर आयोजित हुआ जिसमें डा. हिना रेखी, असिस्टैंट प्रोफैसर, कैमिस्ट्री विभाग, जी.एस.एस., डी.जी.एस., खालसा कालेज, पटियाला ने बतौर श्रोत वक्ता शिरकत की /
.छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्होंने कोआर्डीनेशन कैमिस्ट्री तथा इसकी इनआरगैनिक सिंथेसि•ा, जैनोबायोटिक्स, ड्रग डिलिवरी आदि में उपयोग के बारे में विस्तार सहित छात्राओं को जानकारी प्रदान की / इसके साथ ही उन्होंने मनुष्य के जीवन पर मैटल टाक्सिसिटी के प्रभावों के बारे में भी चर्चा की / इसके इलावा उन्होंने अपने संबोधन के दौरान क्रिस्टल फील्ड थियूरी के साथ-साथ लीगैंड फील्ड थियूरी तथा इलैक्ट्रानिक स्पैक्ट्रा से भी छात्राओं को वाकिफ करवाया / छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी विशेषज्ञों द्वारा आसान ढंग से दिए गए /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आए हुए श्रोत वक्ताओं द्वारा छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और साथ ही उन्होंने बताया कि के.एम.वी. को डी.बी.टी., भारत सरकार की ओर से स्टार कालेज का गौरवमयी स्टेटस भी प्रदान किया जा चुका है /
.के.एम.वी. में विज्ञान विषय में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जानकारी प्रदान करने के लिए जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस लैबोटरियों का प्रबंध है वहीं साथ ही समय दर समय लैक्चरस तथा कई एजुकेशनल फेरियों का भी छात्राओं के लिए आयोजन किया जाता है / इस श्रृंख्ला के सफल आयोजन के लिए उन्होंने कैमिस्ट्री विभाग को मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a Series of Lectures Under DBT Star College Scheme






































