.
54 dead in the country number of corona virus patients cross 1700
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में वैश्विक महामारी के मरीजों का आंकड़ा 1700 से ज्यादा हो गया है / अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है / इस बीच तबलीगी जमात के मरकज के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है / मरकज से देर रात भी जमातियों को बसों में भरकर आइसोलेशन में ले जाया गया /
..
जमात में शामिल 93 लोगों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 जमाती बीमारी से दम तोड़ चुके हैं / तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 234 हो गई है / केरल में वायरस के आज 24 नए केस सामने आए हैं / यहां पर मरीजों की संख्या 265 हो गई है / उत्तर प्रदेश में वायरस के 13 नए केस सामने आए हैं, जिसमें 9 नोएडा के हैं, वहीं एक आगरा और बस्ती और 2 बुलंदशहर के हैं /
..
उधर, झारखंड की राजधानी रांची में 10 विदशियों को पकड़ा गया है / ये सभी विदेशी नेपाल के रहने वाले हैं / यह रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव के एक घर में छिपे थे / इसके अलावा जयपुर में भी एक मस्जिद से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है / सभी चेन्नई के रहने वाले हैं और जमात का हिस्सा थे / उन्हें क्वारनटीन सेंटर भेजा रहा है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
54 dead in the country number of corona virus patients cross 1700






































