.
MA of Lyallpur Khalsa College (Music Vocal) students had a great performance Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किये गए एम.ए. (म्युज़िक वोकल) तीसरे समेस्टर का नतीजा शानदार रहा / विद्यार्थी हरदीप सिंह ने 400 में से 348 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी मेरिट में से पाँचवाँ, प्रदीप कौर और सुखदेव सिंह ने 345 अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप में छटा और हरपिन्दर कौर ने 343 अंक प्राप्त करके सातवाँ स्थान हासिल करके कालेज का नाम रौशन किया /
..
इस ख़ुशी के अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने विद्यार्थियों को भविष्य में ओर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने इस मौके पर कहा कि ऐसे विद्यार्थियों के कारण ही किसी संस्था का नाम ऊँचा होता है और हमें इन विद्यार्थियों पर बहुत गर्व है /
..
इस मौके पर सरदारनी बलबीर कौर प्रधान गवर्निंग कौंसिल ने विशेष तौर पर विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई दी / इस मौके प्रो. जसरीन कौर डीन अकादमिक मामले, प्रो. सुखदेव सिंह प्रमुख संगीत विभाग और प्रो. गुरचेतन सिंह भी उपस्थित थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
MA of Lyallpur Khalsa College (Music Vocal) students had a great performance Jalandhar






































