.
chandigarh coronavirus punjab news in hindi positive cases in state?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 53 हो गई है / वीरवार रात यह संख्या 47 थी, लेकिन शुक्रवार शाम तक छह और मामले सामने आ गए / तीन केस अमृतसर और एक लुधियाना में सामने आया / जिला मोहाली में कोरोना के दो नए पॉजीटिव केस सामने आए हैं /
.यह वह लोगों हैं, जो तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे / डीसी गिरीश दयालन ने इसकी पुष्टि की है / उक्त संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है / उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है / इसके साथ ही जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 12 हो गई / इनमें से एक व्यकित की मौत हो चुकी है /
.प्रदेश में अब तक संक्रमित 53 मरीजों में 19 नवांशहर जिले, 12 मोहाली, 7 होशियारपुर, 5 जालंधर, 4 लुधियाना, 1 पटियाला और 5 व्यक्ति अमृतसर जिले से हैं / एक मरीज ठीक होकर घर जा चुका है / वहीं इस महामारी से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है /
.वीरवार को जिले में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मरीज सामने आया था / गांव पैंसरा ब्लॉक पोसी निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग को 29 मार्च को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था / एक अप्रैल को तबीयत ठीक न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया था /
.सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि वीरवार को मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई / बुजुर्ग 13 मार्च को अपनी बहन, जीजा और दो भांजियों को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आया था, जो इंग्लैंड से आए हैं / उसके रिश्तेदार बिल्कुल ठीक हैं / उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन सावधानी के तौर पर उनके सैंपल भी ले लिए गए हैं /
.शिमलापुरी निवासी 70 वर्षीय महिला का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया / पीड़िता 17 मार्च को लुधियाना से मोहाली बस में बैठकर अपनी भतीजी से मिलने गई थी / 23 मार्च को उसमें कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे / इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई / उसके परिजन एंबुलेंस में उसे लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल ले आए / यहां उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया / सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने इसकी पुष्टि की है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
chandigarh coronavirus punjab news in hindi positive cases in state?






































