.
sukhbir badal seeks resignation from health minister sidhu Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : कोरोना से पीड़ित रागी भाई निर्मल सिंह के उपचार में लापरवाही की खबरों के बीच फिरोजपुर से सांसद और शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने शनिवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की है /
..
सुखबीर ने ट्वीट करते लिखा है पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की तत्काल बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समय की जरूरत है / ट्वीट सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपकी सरकार पीड़ितों की अच्छे से देखभाल नहीं कर सकती तो हम कोरोना वायरस जैसी महामारी से कैसे निपटेंगे /
..
वह भाई निर्मल सिंह की अपने बेटे और बहू के साथ अंतिम बातचीत की ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, इसमें उन्होंने कहा था कि डॉक्टर उनका ठीक से उपचार नहीं कर रहे / आपको बता दें कि एक ऑडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रागी भाई निर्मल सिंह का और उनके बेटे की आपस में बातें हो रही हैं जिसमें निर्मल सिंह द्वारा अस्पताल में सही तरह से उपचार ना किये जाने की बात भी कही गई है, जिसके बाद यह विवाद छिड़ गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
sukhbir badal seeks resignation from health minister sidhu Punjab






































