.
Education department issues show cause notice after embarrassing act of APJ school in Jalandhar Validation can be canceled
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब सरकार में मौजूदा शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा काफी दिनों से पंजाब में लगे कर्फ्यू और देश भर में फैली कोरोना जैसी गंभीर महामारी को देखते हुए काफी सक्रिय हैं /
..
ऐसे में उनकी व मुख्यमंत्री की और से पंजाब के सभी जिलों को आदेश जारी किये गए थे की जब तक हालत स्थिर नहीं हो जाते तब तक कोई भी स्कूल प्रबंधन अपने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से फ़ीस की मांग नहीं कर सकता लेकिन इन सख्त निर्देशों के बाद भी कुछ स्कूलों ने जब उनके दिशा निर्देशों की पालना नहीं की तो, कानून की अवहेलना करने वाले पंजाब के अलग-अलग कुल 6 स्कूलों की जहां मान्यता रद कर दी गई /
.
वहीं 16 अन्य स्कूलों को विद्यार्थियों से फीस मांगने के चलते नोटिस जारी किये गए हैं, जिनमें जालंधर के प्रसिद्ध APJ स्कूल का नाम भी शामिल है / वहीं शहर के कई अन्य स्कूल भी विद्यार्थियों से अंदर खाते सोशल मीडिया के माधयम से फीसों की डिमांड भी कर रहे हैं / फ़िलहाल APJ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिवावकों द्वारा जिलाधीश व पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला को शिकायत कर दी गई है और अब जिलाधीश द्वारा इन मामले में सख्त करवाई करते हुए सबसे पहले कारण बताओ नोटिस में सात दिनों के भीतर जवाब माँगा गया है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला अगर इस मामले में सख्त दिखाई दे रहे हैं और हो सकता है कि APJ स्कूल के खिलाफ सख्त करवाई आने वाले समय में करते हुए इसकी मान्यता भी रद हो जाये / अब देखना यह होगा बहुत दिलचस्प होगा की APJ स्कूल द्वारा की गई शर्मनाक हरकत के बाद जालंधर ही नहीं देश के सबसे बड़े और पुराने शिक्षा संस्थान के खिलाफ शिक्षा मंत्री कोई सख्त कर भी पते हैं या फिर छोटे-मोटे स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ की गई अभी तक करवाई पर वाहवाही लूटने की कोशिश हो रही थी /
.इन शर्मनाक हरकत के बाद भी अगर एपीजे स्कूल प्रबंधन का कोई अधिकारी स्कूल की और से ईमेल के माधयम विद्यार्थियों के अभिभावकों से फ़ीस की मांग करने सम्बन्धी कोई पक्ष रखना चाहते हैं तो वह हमारे E-mail id:-ptbnewsonline@gmail.com पर मेल कर अपना पक्ष रख सकता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Education department issues show cause notice after embarrassing act of APJ school in Jalandhar Validation can be canceled






































