.
Health Ministry said care centers and hospitals to be built across the country for Corona patients New delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस पर रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि देश् में अब तक 117 मरीजों की मौत हो गई है / पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई है / स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए सिस्टम को 3 भागों में बांटा गया है / उन्होंने कहा कि देश भर में कोविड केयर सैंटर और अस्पताल बनेंगे / क्वारनटीन लोगों की निगरानी की जा रही है /
..
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 3,981 लोग अब भी संक्रमित हैं, करीब 325 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और एक व्यक्ति विदेश जा चुका है / कुल मामलों में 66 विदेशी नागरिक हैं / आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में तीन और लोगों की मौत हो गई जबकि त्रिपुरा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है / कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 45 मौत महाराष्ट्र में हुई है /
.इसके बाद गुजरात में 12, मध्य प्रदेश में नौ, तेलंगाना और दिल्ली में सात-सात, पंजाब में छह और तमिलनाडु में पांच मौतें हुई हैं / आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में चार मौत हुई जबकि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है /
.वहीं जम्मू-कश्मीर और केरल में दो-दो मौतें हुई हैं। बिहार, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है / हालांकि राज्यों की ओर से सीधे जारी आंकड़ों पर आधारित पीटीआई की तालिका के मुताबिक सोमवार रात तक देश में कम से कम 138 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 4,683 है / इनमें से, 359 इलाज के बाद ठीक हो गए हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Health Ministry said care centers and hospitals to be built across the country for Corona patients New delhi






































