patiala big news nihang sikhs attack police in patiala corona virus curfew mandi Patiala Punjab
किस तरह से इस पुरे ऑपरेशन को दिया गया अंजाम और क्या कुछ हुआ बरामद,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ पटियाला (रिपोर्ट) तरुण कुमार शर्मा : पंजाब के पटियाला शहर के अधीन पड़ते सनौर सड़क मार्ग पर बनी बड़ी सब्जी मंडी के बाहर मेन गेट पर आज सुबह के करीब 6 बजे निहंगों ने कर्फ्यू पास ना होने के बाद हुए विवाद के बाद पुलिस पर हमला कर दिया /
.इस हमले में एक एएसआइ के हाथ की कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य मुलाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए / घटना के बाद निहंग एक गुरुद्वारे में जा छिपे और उन्हें बाहर निकालने के लिए पंजाब पुलिस के कमांडो दस्ते को साथ लेकर एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू गुरुद्वारेे के अंदर पहुंचे, इस दौरान काफी समय तक गोलियों की आवाजें आती रहीं /
.इस दौरान पंजाब पुलिस के इन स्पेशल कमांडो दस्ते ने गुरुद्वारे से एक महिला सहित 11 लोगों को काबू किया है, इस दौरान एक निहंग जख्मी भी हुआ है / आपरेशन के दौरान डेरे के प्रमुख निहंग बलविंदर सिंह ने कमांडो पर तलवार से हमला किया तो जवाबी कार्रवाई में कमांडो ने आरोपित की टांग पर गोली मरी गई और उसे काबू किया गया / डेरे में बलविंदर सिंह के अलावा उसका बेटा पत्नी और समर्थक भी मौजूद थे /
.पुलिस ने इस दौरान डेरे से एक एयर पिस्टल, एक देसी पिस्टल, एक पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस व पांच चले हुए कारतूस, एक 9 एमएम की पिस्तौल व तीन कारतूस, 10 तलवारें, दो पेट्रोल बम, चार गंडासियां, दो लोहे की रॉड, एक तीर कमान, आठ भाले, माचिस की दस डिब्बियां, दो पेट्रोल बम, भुक्की-भांग की करीब सात बोरियां, केमिकलनुमा तरल पदार्थ की 38 बोतलें, 10 घोड़े-घोड़ियां, आठ गैस सिलेंडर और 39 लाख रुपये की नगदी बरामद की है /
.इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में सवार होकर करीब 5 निहंग सिंह सब्जी मंडी पहुंचे थे / यहां सब्जी मंडी के स्टॉफ ने इन लोगों की गाड़ी को रोककर कर्फ्यू पास के बारे में पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो, लेकिन पास न होने पर इन लोगों ने सब्जी मंडी के स्टाफ के साथ झगड़ा करते हुए पुलिस की नाकाबंदी पर लगा बैरिकेड तोड़, गाड़ी भगाने की कोशिश की / इसके बाद बाद मुलाजिमों ने इनकी गाड़ी को घेर लिया /
.इस दौरान गुस्साए निहंग तलवार लेकर पुलिस पर हमला कर इन्हें जख्मी करने के बाद मौके से फरार हो गए / निहंग सिंह बलबेड़ा एरिया में बने गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के रहने वाले बताए जा रहे हैं / वह घटना के बाद गुरुद्वारे में छिप गए / पुलिस अधिकारी पीछा करते हुए इस गुरद्वारे में पहुंच गए / पुलिस पार्टी निहंग हमलावरों को सरेंडर करने के लिए चेतावनी देती रही /
.इस दौरान एडीजीपी राकेश चंद्र और कमांडो फोर्स भी मौके पर पहुंचे / एडीजीपी खुद कमान संभाले रहे / पटियाला जोन के आईजी जतिंदर सिंह मौके पर पहुंचेेे / उन्होंने भी सरेंडर के लिए चेतावनी दी, लेकिन डेरे में बने गुरुद्वारा साहिब के अंदर से निहंग पुलिस को गालियां देते हुए धमकियां देते रहे / इसके बाद कमांडो नेे मोर्चा संभाला और इस ऑपरेशन को अंजाम दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
patiala big news nihang sikhs attack police in patiala corona virus curfew mandi Patiala Punjab






































