.
doctors in pgi are conducting operation to add policemans severed arm chandigarh Punjab Patiala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / पटियाला : पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पीजीआई डॉक्टरों की उस टीम को सेल्यूट किया है, जिन्होंने साढ़े सात घंटे के अथक प्रयास से ऑप्रेशन कर एएसआई हरजीत सिंह के कटे हाथ को दोबारा से लगा दिया है / डीजीपी ने कहा कि एएसआई का ऑप्रेशन पूरी तरह से सफल रहा है /
.पटियाला के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने भी पीजीआई के डॉक्टरों का धन्यवाद किया है / एसएसपी ने कहा कि आज सुबह पुलिस पर निहंगों ने हमला कर दिया था, जिसमें से एक निहंग एएसआई हरजीत सिंह पर तलवार से हमला कर उसका हाथ काट दिया था / एसएसपी ने कहा कि पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने साढ़े सात घंटे सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चले ऑप्रेशन के बाद हाथ को जोड़ दिया है / उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी हमले के बाद अच्छी स्थिति में है और उसकी सेहत का पूरा विवरण पांच दिनों बाद पता चलेगा /
.पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने आज सुबह पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगत राम को सुबह करीब 7.45 बजे फोन कॉल कर बताया कि एक पुलिस कर्मी का हाथ कट कर अलग हो गया है / उसे ट्रीटमेंट कि लिए पटियाला से पीजीआई भेजा जा रहा है / इसके बार डॉ. जगत राम ने एडवांस ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी टीम को सक्रिय किया / डॉ. जगतराम ने प्रो. रमेश शर्मा को इसकी जिम्मेदारी दी /
.प्लास्टिक सर्जरी टीम में डॉ. सुनील गाबा और डॉ.जेरी आर जॉन,डॉ. सूरज नायर,डॉ. मयंक, डॉ. चंद्रा, डॉ. शुभेंदु,डॉ. अंकुर, डॉ. अभिषेक और डॉ. पूर्णिमा के साथ स्टाफ नर्स अरविंद,स्नेहा और अर्श शामिल थी / 50 साल के पुलिस कर्मी का बायां हाथ कलाई के पास से कटा हुआ था / डॉक्टरों की टीम ने हाथ पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की मुख्य ओटी में हाथ को ऑप्रेशन कर जोड़ने का काम सुबह करीब 10 बजे शुरू किया गया /
.डॉक्टरों की टीम ने मरीज की जांच के बाद हाथ की नसों को एक-दूसरे से सावधानीपूर्वक जोड़ा गया / डॉक्टरों के अनुसार यह जटिल सर्जरी थी, जिसके लिए काफी सावधानी बरतनी पड़ी / डॉक्टरों के अनुसार कटे हुए हाथ को लगाने के बाद वह पूरा सहयोग दे रहा है / आने वाले कुछ दिनों में हाथ पूरी तरह से काम करने लगेगा /
.आपको बता दें कि पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर निहंग ने हमला कर दिया था / वहां एक निहंग ने एक एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट कर अलग कर दिया था / पुलिस कर्मी को गंभीर हालत में पीजीआई में लाया गया था / यहां पर डॉ. गाबा व उनके सहयोगियों ने पांच घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑप्रेशन में हाथ को जोड़ दिया है / पुलिस कर्मी एएसआई हरजीत सिंह की स्थिति ठीक है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
doctors in pgi are conducting operation to add policemans severed arm chandigarh Punjab Patiala






































