.
corona ias officer joins 22 day old child cancels maternity leave Visakhapatnam
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ विशाखापट्टनम : एक तरफ जहां देश कोरोना वायरस के संक्रमण से गुजर रहा है, वहीं कुछ लोग इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आगे आ रहे हैं / ऐसी ही एक महिला आईएएस श्रृजना गुम्माला भी हैं / श्रृजना आंध्र प्रदेश के ग्रेटर विशाखापट्टनम में नगर कमिश्नर हैं /
..
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने 22 दिन के बच्चे के साथ ड्यूटी शुरू की है / श्रृजना को छह महीने की मैटरनिटी लीव मिली थी,लेकिन उन्होंने छुट्टी लेने से इनकार कर दिया / श्रृजना ने कहा कि वह मैटरनिटी लीव पर थीं, लेकिन उनका मन नहीं लगा / वह एक जिम्मेदार अधिकारी के तौर पर घर में नहीं रह सकती थीं, लिहाजा उन्होंने अपने मातृत्व के साथ देश सेवा के फर्ज को भी अहमियत दी /
.श्रृजना ने बताया कि उन्होंने अपनी छुट्टियां निरस्त कर दीं और वापस काम पर लौट आईं / वह अपने 22 दिन के बच्चे को घर पर नहीं छोड़ सकती थीं, इसलिए बच्चे के साथ दफ्तर पहुंच गईं / उन्होंने बताया कि इस इमरजेंसी के दौरान लोगों को साफ पानी मुहैया कराना और साफ सफाई सुनिश्चित करना जरूरी है / वह बच्चे को गोद में रखकर वह दफ्तर का काम करती हैं / उन्होंने कहा कि भले ही वह एक अधिकारी के रूप में सख्त हों लेकिन एक मां के रूप में वह बहुत संवेदनशील हैं /
.श्रृजना ने बताया कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री दिन रात मेहनत कर रहे हैं तो वह अपना थोड़ा योगदान क्यों नहीं दे सकतीं / उनके फर्ज को निभाने में उनका परिवार भी योगदान कर रहा है / उन्होंने आगे कहा कि सबके कहने के बाद अब वह बच्चे को घर पर छोड़कर आ रही हैं / उन्होंने फैसला लिया है कि हर चार घंटे में जाकर बच्चे को फीड कराएंगी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
corona ias officer joins 22 day old child cancels maternity leave Visakhapatnam






































