.
Jalandhar reported 7 positive cases of corona infection in one day, fourth patient of village verka also recovers
वहीं दूसरी मौत के साथ-साथ एक ख़ुशी की भी आई ख़बर सामने,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि दूसरी मौत दर्ज की गई / यह अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने का रिकार्ड है / इसी के साथ जिले में मामलों की बात करें तो बढ़कर 22 तक पहुंच गई है / नए मामलों में दो शहर और दो देहात से जुए हैं /
..
जालंधर में मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है / सिविल सर्जन डाॅ. गुरिंदर कौर चावला के अनुसार शहर में सभी नए मामले पुरानी सब्जी मंडी व भैरों बाजार वाली महिला के संपर्क में आने वालों के हैं / इसके अलावा शाहकोट में रहने वाली एक मृत महिला का सैंपल भी पाजिटिव आया है / करतारपुर के गांव तलवंडी भीला के तब्लीगी जमात के पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आने वाला व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है / वहीं जिला प्रशासन गांव सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं /
. .कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ में जी रहे जिले के लोगों के लिए एक खुशखबरी यह भी है कि गोराया के गांव विर्क का चौथा मरीज ठीक होकर घर लौट गया है / उसे गांव पठलावा (नवांशहर) में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले पाठी बलदेव सिंह के संपर्क में आने से संक्रमण हो गया था / सिविल अस्पताल प्रशासन ने कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद रविवार दोपहर को छुट्टी देकर उसे घर वापस भेज दिया, वहीं उसके परिवार के तीन सदस्य पहले ही ठीक होकर घर लौट चुके हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar reported 7 positive cases of corona infection in one day, fourth patient of village verka also recovers






































