.
Big revelations about Nihang Singh cutting off ASI hand in Patiala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ पटियाला (रिपोर्ट) तरुण शर्मा : पटियाला के बलबेड़े में एएसआई का हाथ काटने वाले निहंगों के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है / यह निहंग किसी भी जत्थेबंदी के साथ नहीं जुड़े थे, बल्कि इन्होंने मिलकर अपना ही एक अलग ठिकाना बनाया हुआ था / सूत्रों के मुताबिक इन्होंने मिलकर कुछ लोगों की जमीनों पर भी कब्ज़ा किया हुआ था / इनके ख़िलाफ़ पहले ही अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हुए पड़े हैं /
..
इस बारे में निहंगों की सुप्रीम जत्थेबंदी शिरोमणी पंथ अकाली बूढ़ा दल ‘96 करोड़पति’ के मुख्य जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह के अनुसार ड्यूटी पर तैनात पुलिस पर हमला करने वाले अखौती निहंगों का किसी भी निहंग सिंह जत्थेबंदी बूढ़ा दल, तरना दल या किसी अन्य निहंग दल के साथ कोई संबंध नहीं है / उन्होंने कहा कि ऐसे बहरूपीए लोगों को सख़्त सज़ा दी जानी चाहिए, जिससे आगे से कोई भी अखौती निहंग समूचे निहंग सिंहों के बाने, सिद्धांत या निहंग जत्थेबंदियों को बदनाम ना कर सके /
.यह भी पता लगा है कि गुरुद्वारा खिचड़ी साहब बलबेड़ा ‘करहाली साहिब’ का कोई इतिहास भी नहीं है / इस गुरूद्वारे को निहंग बलविन्दर सिंह ने श्री गुरु तेग़ बहादुर के साथ जोड़ा हुआ था / शिरोमणि कमेटी के अधीन पड़ते गाँव करहाली साहिब के गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक मैनेजर कमलजीत सिंह जोगीपुर के मुताबिक खिचड़ी साहिब का गुरू इतिहास के साथ कोई संबंध भी नहीं है /
.आपको बता दें कि लगभग 20 वर्ष पहले निहंग सिंह ने यहाँ आकर डेरा लगाते हुए छोटा सा कमरा बना कर गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर लिया था / लोग यहाँ श्रद्धा के साथ आने लग गए / निहंग बलविंदर सिंह सुनाम से यहाँ आया था और उसने धीरे-धीरे कुछ और साथियों को अपने साथ मिला लिया और यहाँ घोड़े आदि भी रख लिए / इस दौरान अपने साथियों के साथ मिलाकर इसने वसूली व लोगों के साथ झगड़े और उनकी जमीनों पर कब्ज़े करने शुरू कर दिए थे / फ़िलहाल सोचने वाली बात तो यह है की अगर यह घटना कर्म मंडी में ना हुआ होता तो इन अखौती निहंगों का खुलासा कभी नहीं होता /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Big revelations about Nihang Singh cutting off ASI hand in Patiala Punjab






































