.
Corona report of ACP North of Ludhiana came positive Thana SHO Homes Quarantined Ludhiana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में आज कोराना वायरस का एक और मामला पॉजिटिव आया है / इस बार यह पोसिटिव रिपोर्ट किसी और की नहीं बल्कि लुधियाना के एसीपी नार्थ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इस खबर का पता चलते ही एसीपी के अधीन काम करने वाले कई SHO होम क्वारंटाइन हो गए हैं / लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने एसीपी की रिपोर्ट की पुष्टि भी कर दी है /
..
एक सप्ताह से एसपीएस अस्पताल में भर्ती चल रहे एससीपी का चार दिन पहले कोरोना का पहला टेस्ट हुआ था, जोकि नेगटिव आया था / जब उनकी तबियत में लगातार सुधर नहीं आया तो उनका सैंपल दोबारा लेकर जांच के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट बीते दिन पॉजिटिव आई है / सिविल सर्जन का यह भी कहना है कि हम हिस्ट्री ट्रेस कर रहे हैं /
..
आपको यह भी बता दें कि तीन दिन में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है / रविवार को भेजे 59 सैंपल की रिपोर्ट में जिले में कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया था / सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने कहा कि शनिवार को 72 सैंपल जाच के लिए भेजे गए थे / इसमें से 70 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि दो मरीजों की रिपोर्ट पेंडिंग है / रविवार को 59 सैंपल भेजे गए थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Corona report of ACP North of Ludhiana came positive Thana SHO Homes Quarantined Ludhiana






































