.
CBSE will provide relief to millions of students of the country
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना की वजह से बाधित हुई बोर्ड परीक्षा के छात्रों को CBSE बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है / सीबीएसई अब उन्हीं विषयों की परीक्षा लेगा जो बेहद जरूरी विषय हैं / अन्य विषयों में बोर्ड ने पुराने अंकों अथवा प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर छात्रों को प्रमोट करेगा / यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि छात्रों को अगले सेशन में देरी ना हो साथ ही घर बैठे छात्रों का सेशन लेट ना हो /
..
इसके लिए सीबीएसई ने छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन ट्यूशन देने की व्यवस्था की है और इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग का जिम्मा सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी को दिया गया है / एक मीडिया चेंनल को दिए इंटरव्यू में बात करते हुए सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है /
.उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि हमारे बच्चों का नुकसान हो रहा है / उनका सेशन भी लेट होगा और रिजल्ट भी देर से आएगा / खासकर 10th और 12th के बच्चों पर ज्यादा असर पड़ रहा है, लेकिन इस समस्या से तभी निपटा जा सकता है जब लॉकडाउन खुलेगा और अभी किसी को नहीं पता कि ये कब खुलेगा, लेकिन हम लोग बच्चों की भलाई के लिए हर महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं /
.बोर्ड परीक्षाएं भी अब उन्हीं विषयों की होगीं जिन विषयों का महत्व है, बाकी बचे हुए विषयों की मार्किंग पहले की परीक्षाओं के आधार पर की जाएगी / जो बच्चे घर पर हैं उनके लिए यही कहूंगा कि घर पर अपना टाइम टेबल बनाये और सेल्फ स्टडी करें बहुत से स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं / जहां ऑनलाइन की सुविधा नहीं है स्कूल टीचर से फोन पर अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से मदद ले और पढ़ाई करें, लेकिन खाली ना बैठें /
.उन्होंने बताया कि सीबीएसई सुनिश्चित कर रही है कि सभी स्कूल बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दें, ताकि बच्चों का ज्यादा नुकसान ना हो / इसके लिए हम लोग लगातार स्कूलों के संपर्क में हैं / हमारा प्रयास यही है कि सभी बच्चों तक अध्ययन सामग्री पहुंचाएं और बच्चे उसे स्वयं ही घर पर तैयार करें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
CBSE will provide relief to millions of students of the country






































