.
7 new corona positives found again today in Jalandhar jalandhar city coronavirus update positive figures near 200
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में वीरवार दोपहर 7 नए केस रिपोर्ट किए गए / नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 206 पहुंच गई है / अभी इनका विवरण सेहत विभाग ने उपलब्ध नहीं करवाया है /
वहीं मेयर के ओएसडी हरप्रीत सिंह वालिया की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वीरवार को उन्हें सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई / हरप्रीत वालिया 21 अप्रैल को कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए थे / इसके बाद से ही वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे / उनके संपर्क में आए मेयर जगदीश राज राजा विधायक राजेंद्र बेरी, कई पार्षद और निगम अफसर भी क्वारंटाइन किए गए थे / ख़ुशी की बात यह है कि ओएसडी हरप्रीत वालिया सहित कुल 8 लोग ठीक हो चुके हैं जिन्हें आज सिविल अस्पताल, जालंधर से छुट्टी दे दी गई है और उन्हें घर भेज दिया गया है /
..
आपको बता दें कि बुधवार को निजी अस्पताल में दाखिल बुजुर्ग सहित दो महिलाओं को कोरोना होने के साथ जिले में मरीजों की संख्या 199 तक पहुंच गई है / जालंधर से भेजे सैंपलों में तीन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई इनमें एक गुरदासपुर का मरीज शामिल है / दूसरी महिला दिल्ली से आई थी /
.शहर में जो महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं उनमें एक ईश्वर कॉलोनी की रहने वाली 66 साल की बुजुर्ग शामिल है / वह किडनी अस्पताल में दाखिल थीं / किडनी अस्पताल में पहले पांच लोग पॉजिटिव मिलने के बाद सेहत विभाग ने वहां दाखिल मरीजों के भी सैंपल लिए थे / इनमें से उक्त बुजुर्ग और एक अन्य मरीज पॉजिटिव पाया गया / दूसरा मरीज गुरदासपुर का रहने वाला था और उसके परिजन उसे सीएमसी लुधियाना ले गए / बुजुर्ग को अब सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
7 new corona positives found again today in Jalandhar jalandhar city coronavirus update positive figures near 200






































