criminals loot about rs 8 lakh from atm of union bank in chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : मोहाली में स्थित PNB बैंक में बीते दिन लुटेरों द्वारा दिन-दिहाड़े की गई लूट का मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि चंडीगढ़ के किशनगढ़ में चोर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम खोलकर 7.60 लाख लेकर फरार हो गया /
..
थाना आईटी पार्क के अंतर्गत आने वाले किशनगढ़ में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम ब्रांच में चोरी की वारदात हुई है / एसएसपी नीलांबरी जगदाले, एसपी सिटी विनीत कुमार, क्राइम ब्रांच, सेक्टर-3 थाना पुलिस सहित सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंची जांच में जुट गए हैं /
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक चोर साफ नजर आया / रात में उसने बड़ी सफाई से एटीएम को खोला और नकदी लेकर फरार हो गया / पुलिस ने घटना का पता चलते ही तुरंत ही शहर में अलर्ट जारी कर दिया था, फिलहाल, पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश में जुट गई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
criminals loot about rs 8 lakh from atm of union bank in chandigarh Punjab




































