akali dal Leader amit ratan expelled from shiromani akali dal chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की बठिंडा इकाई के नेता अमित रतन को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप के मद्देनजर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है /
..
शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि कुछ लोगों ने रतन के खिलाफ शिकायत की थी कि उसने बिजनेस का मौका देने के नाम पर धोखाधड़ी की थी / सच्चाई का पता लगाने वाली कमेटी ने विस्तृत जांच के बाद अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी जिसमें अमित पर लगाये गये आरोप सही निकले /
इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने अमित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की / अमित रतन के अनैतिक रवैये पर कड़ा नोटिस लेते हुये पार्टी ने उसे पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
akali dal Leader amit ratan expelled from shiromani akali dal chandigarh Punjab




































