PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पानी की परेशानी से जूझ रही प्रदेश सरकार ने स्कूल-कॉलेज किये बंद,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

एक की हुई मौत, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Sunday न्यूज़ हिमाचल / शिमला : जल संकट से जूझ रहे शिमला के लोग सड़कों पर उतर रहे हैं / इस बीच माल रोड पर शेर-ए-पंजाब के पास पानी के एक टैंकर ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया / जिससे उसकी मौत हो गई / जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक़्त महिला उमा कपरेट (65) अपनी बहू और पौती के साथ माल रोड से गुज़र रही थी तभी अनियंत्रित टैंकर ने बुज़ुर्ग को टक्कर मार दी / बुज़ुर्ग महिला की बहू के मुताबिक वे साइड से माल रोड पर चल रहे थे और ऊपर से तेज रफ़्तार में पानी का टेंकर आ गया और दोनों को चपेट में ले लिया / बेटी को तो खीच लिया लेकिन सास टैंकर की चपेट में आ गयी /

हादसे के तुरंत बाद महिला को पास के IGMC हॉस्पिटल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया / पुलिस को जानकारी मिली है कि ड्राइवर को दौरा पड़ने से टैंकर अनियंत्रित हुआ जिसकी वजह से हादसा हुआ / चश्मदीदों का कहना है कि ड्राइवर के मुंह से झाग निकल रहे थे / शायद उसे मिर्गी का दौरा पड़ा हो / मृतक महिला छोटा शिमला में रहती थी /

वहीं शिमला में पानी की किल्लत को लेकर कल भी प्रदर्शन जारी है / राजधानी के घनी आबादी वाले कसुम्पटी इलाके में लगातार 15वें दिन पानी की भारी कमी जारी है / सैकड़ों निवासियों ने राज्य सचिवालय की ओर जाने वाली सड़कों पर जाम लगा दिया और शिमला नगर पालिका व सरकार के खिलाफ नारे लगाए / पानी की किल्लत को देखते हुए स्कूल-कॉलेज पांच दिनों तक बंद कर दिये गये हैं / गृहिणी संजना जिंदल ने बताया, उच्च न्यायालय द्वारा शहर में चक्रिय आधार पर पानी की आपूर्ति करने के निर्देश के बावजूद इस इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है / उन्होंने कहा कि पाइपलाइन का पानी पिछले आठ दिनों से नहीं आ रहा है / सरकारी टैंकर से पांच लोगों के परिवार के लिए तीन दिन पहले मुझे तीन बाल्टी पानी मिला था /

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री कार्यालय को इस स्थिति से अवगत कराया और शिमला में पानी की स्थिति सामान्य करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया /