PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए... मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

पंजाब में कच्छा-बनियान गिरोह ने शादी वाले घर में किया हमला,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

in-punjab-married-house-bunch-vest-gang-attacked

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ होशियारपुर (सीनियर रिपोर्टर) संदीप डोगरा : होशियारपुर शहर के साथ सटे गांव ब्रह्मजीत में गत रात्रि 11 जून को कच्चा-बनियान गरोह के सदस्यों ने एक घर में हमला कर के एक बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया, जबकि चार लोगों को गंभीर रुप से घायल करके फरार हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है / पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी करते हुए अलग-अलग टीमों को छापामारी हेतु रवाना कर दिया है /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

जानकारी अनुसार गांव ब्रह्मजीत में एक घर में शादी सामरोह था / डी.जे. आदि बंद होने उपरांत जब परिवार के सदस्य सो रहे थे तो, रात करीब डेढ़ बजे कुछ हथियाबंद लोगों ने जोकि कच्छा और बनियान पहने हुए थे और उन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे ने हमला कर दिया / इस दौरान उन्होंने बाहर बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिलाओं पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया तथा इसी बीच उन्होंने कमरे के भीतर सो रहे युवकों को भी हमला करके घायल कर दिया / घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया / यहां पर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई /

[smartslider3 slider=11].

चीखो-पुकार सुनकर गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और लोग तुरंत उठकर मदद के लिए दौड़े / परन्तु तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे / पीडि़त परिवार के अनुसार हमलावर करीब 4-5 की संख्या में थे और उन्होंने कच्चे और बनियार पहने हुए थे और उन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे / इसी बीच एक अन्य गांव निवासी ने बताया कि उन्हें उनके खेतों में रहने वाले नौकर ने रात करीब 1-सवा 1 बजे फोन करके बताया था कि मोटर पर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया तथा जब उसने जवाब दिया व उसके अन्य साथी इकट्ठे हुए तो वे भाग गए / उसके ठीक 5-10 मिनट बाद ही गांव में शोर मच गया कि ओम लाल के घर पर हमला हुआ है तो सभी मदद के लिए दौड़े /

[smartslider3 slider=14].

बुजुर्ग महिला की पहचान अक्की देवी (70) पत्नी राम प्रसाद निवासी सहपुर के तौर पर हुई, जबकि घायलों की पहचान ज्ञान कौर पत्नी तरसेम लाल तथा चंदनदीप, अंकुश व चेतन कुमार सभी पुत्र ओम लाल निवासी ब्रह्मजीत के तौर पर हुई है / अस्पताल में सभी गंभीर अवस्था में हैं, मगर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं /

[smartslider3 slider=15].

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी / थाना मॉडल टाउन प्रभारी नरिंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरु कर दी थी तथा पार्टियां बनाकर सर्च हेतु रवाना कर दी गई हैं /

[smartslider3 slider=17].

in-punjab-married-house-bunch-vest-gang-attacked

Latest News