PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में चार बीएसएफ के जवान शहीद, तीन घायल,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Four BSF jawans martyred in Samba sector of Jammu Kashmir

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Good Morning न्यूज़ जम्मू-कश्मीर (रिपोर्टर) अनिल भरद्वाज : जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीज़फायर का उल्लंघन किया है / इस घटना में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए हैं / इसके अलवा पाकिस्तानी रेंजर्स ने 3 जवानों को घायल कर दिया /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार को रामगढ़ क्षेत्र में बाबा चमलियाल चौकी को निशाना बनाया जिसमें तीन जूनियर ऑफिसर और एक कांस्टेबल शहीद हो गए / घटना में शहीद हुए बीएसएफ के अधिकारी हैं- सब-इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, एएसआई राम निवास, एएसआई जतिंदर सिंह और कॉन्स्टेबल हंस राज शामिल हैं / घायल सैनिकों को जम्मू शहर में सतवारी में सेना अस्पताल ले जाया गया है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

आपको बता दें कि सांबा सेक्टर में ये घटना उस वक्त हुई है जब सालाना उर्स मेले में कुछ ही दिन रह गए हैं / यहां भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऐतिहासिक बाबा चमलियाल मेले में हर साल हजारों श्रद्धालु मजार पर चादर चढ़ाते हैं / इतना ही नहीं इस मेले में पाकिस्तानी रेंजर भी चादर चढ़ाने के लिए यहां आते हैं /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

Four BSF jawans martyred in Samba sector of Jammu Kashmir